लालकुआं न्यूज: भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन शक्ति पर बल

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी बिन्दुखत्ता मण्डल कार्यसमिति बैठक का आयोजन पुराना बिन्दुखत्ता स्थित बैंकट हॉल मे किया गया। जिसमे पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन के विस्तार पर जोर दिया । साथ ही सभी प्रकोष्ठ को आगामी विधान सभा चुनाव मे जुट जाने का आह्वान किया ।


इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी ने शक्ति केन्द्रों में पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ ही बूथों पर फोकस करते हुए सभी मोर्चो की कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही वही एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव को फतह करने की रणनीति तय की गई ।


इस दौरान बिन्दुखत्ता मण्डल के अन्तर्गत आने वाले अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी शक्ति केन्द्रो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस दौरान मुख्य अतिथि पहुँचे लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाये जिससे आम नागरिक को उन योजनाओं का लाभ मिल सके ।
इस दौरान भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, बिन्दुखत्ता प्रभारी संजय दुम्का, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, मंडल महामंत्री मनोज बसनायत, मंडल महामंत्री गोविन्द दानू, मिडिया प्रभारी दीपक सुयाल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नवीन पपोला, कोषाध्यक्ष सोनू सुयाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा रावत, मंडल अध्यक्ष ललिता बहुगुणा, मंडल महामंत्री तुलसी मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष जानकी दानू, नीमा भाकुनी, राधा कोरंगा, सोशल मीडिया प्रभारी आनंद सिंह रावत, सोशल मीडिया सह प्रभारी दीवान सिंह भाकुनी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप नौटियाल, इंदिरानगर बूथ अध्यक्ष गोविंद बल्लभ फुलारा, बूथ अध्यक्ष जगत सिंह राणा, मंडल मंत्री पूरन सिंह राणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन राजभर, शक्ति केंद्र संयोजक बालम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, वरिष्ठ नेता कल्याण शाही, राधेश्याम, राजेंद्र उप्रेती चंदन दानू सहित कई मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक सीओ के भरोसे 15 थाने और सात चौकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *