लालकुआं न्यूज : बिंदुखत्ता भाजपा मंडल इकाई ने धामी के सीएम बनने पर बांटी मिठाई

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी बिन्दुखत्ता मंडल के कार्यकर्ताओं ने खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिन्दुखत्ता स्थित कार रोड चौराहे पर एकत्र होकर मिष्ठान वितरण किया।
उत्तराखंड ब्रेकिंग अपडेट : ओम प्रकाश को मूल पद पर भेजा, संधू को मुख्य सचिव की कमान, अब बारी पुलिस की

इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि युवा सोच के साथ ही प्रदेश का समग्र विकास और अधिक तेजी के साथ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वच्छ छवि के साथ साथ पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रूप से जुटे रहे हैं। पूर्व में युवाओं को जोड़कर उन्होंने जो नींव रखी है आज उसी के परिणाम स्वरूप ही उनको प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान सौपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा।

ब्रेकिंग रूद्रपुर : वीडियो / अनियंत्रित ट्राले ने बीच सड़क पर बिखेर दीं बाईक सवार दो युवकों की लाशें

इस दौरान बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष गोविंद मेहता, महामंत्री गोविंद दानू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, लक्ष्मण जग्गी, महेश फुलारा, आनंद रावल, दीवान सिंह भाकुनी, गिरीश जोशी, संजय भट्ट, महेंद्र साही, खिलाफ सिंह बसेड़ा, देवेंद्र जग्गी, कमल मिश्रा, पंकज कोरंगा, दीपक सुयाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगत सिंह राणा, रमेश बिष्ट, त्रिलोक सुयाल, मुकेश कुनियाल, अशोक कुमार, प्रदीप नौटियाल, चंदन दानू, गोविंद फुलारा, पूरन लोहनी, मनोज जोशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

जख्मी दिल: धामी बने उत्तराखंड के सीएम देखें किस पर क्या गुजरी

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पूर्व विधायक केके कौशल ने की संविधान बचाने को वोट डालने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *