अल्मोड़ा—- कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर भाजपा ने किया शोक व्यक्त

अल्मोड़ा- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर भाजपा ने शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास जो कि 65 वर्ष के थे अचानक निधन की खबर से पूरे पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

अल्मोड़ा भाजपा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चंदन राम दास मृदुभाषी थे कल स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 104 वी जयंती पर उन्होंने अल्मोड़ा में प्रतिभाग भी किया था और आज उनके निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया, उनकी मृत्यु के समाचार पर भाजपा परिवार ने गहरा दुःख संवेदना प्रकट की और शोक संपत परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि उनके पास में के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं उनका निधन पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ललित लटवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट ललित दोसाद जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी बीना नयाल मीना भैसोडा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट जगत तिवारी जिला मंत्री महेश बिष्ट देवाशीष नेगी मनोज वर्मा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत पूनम पालीवाल लीला बोरा अर्जुन बिष्ट मनोज जोशी मनीष जोशी मंटू कृष्णा सिंह दिनेश मठपाल सौरव वर्मा नरेंद्र बिष्ट जगत भट्ट चंदन रावत आशीष गुरुरानी रमेश मेर प्रयाग जोशी दीक्षांत पवार मीना नेगी चंद्रा जोशी गोपाल जीना धीरज बोरा सलमान अंसारी पीयूष कुमार धर्मवीर आर्य आशीष कुमार अभय कुमार मुकुल कुमार संजय जोशी दीपक कपूर भावना तिवारी राजन जोशी चंदन बहुगुणा तारा जीना उषा शर्मा रेखा आर्य पारस कांडपाल देवेंद्र सतपाल वीरेंद्र आर्य विनोद गिरी राजा खान सुरेश सुयाल मोहम्मद मुदस्सर आदि लोग

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड से नाबालिगा को ले भागा युवक हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार, पीड़िता भी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *