बिलासपुर न्यूज: भाजपा ही पूरे देश में विकास करवाने वाली एकमात्र पार्टी- अनुराग

सुमन डोगरा, बिलासपुर। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस से यदि कई लोग त्रस्त होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो वह लोग लोकतंत्र में यदि भाजपा में नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही समूचे देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास का पर्याय है यह बात आज केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी जी में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

पूछे गए प्रश्न के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब विकसित भारत बनाना है और देश में मजबूत सरकार लानी है तथा झूठी गारंटी वालों से देश को मुक्ति दिलानी है और देश के लोग चाहते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाना है तो प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को देश में लाना होगा।

यह तभी मुमकिन है कि जब परिवार बड़ा होता है, पार्टी की क्षमता जब और बढ़ती है तभी आप सत्ता में आकर देश की सेवा कर सकते हैं। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के 282 सांसद चुनकर आए थे।उसके पश्चात 2019 में 303 और अबकी बार 400 से अधिक सांसद जीतकर लोकसभा जाएंगे।

अगर अन्य दलों से लोग टूट कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं तो उसमें कोई भी बात गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी से त्रस्त होकर लोग भाजपा में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है। क्योंकि ऐसे लोग लोकतंत्र में कहां जाएंगे उन्हें पता है कि विकास केवल भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही करवाया जाता है अन्य किसी भी राजनीतिक दल द्वारा नहीं करवाया जाता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बात करते हुए अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। परंतु आज दिल्ली के लोग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं दुर्भाग्य की बात है कि आज दिल्ली की जनता के पास ना तो स्कूल है और ना ही अस्पताल जबकि सड़कों की हालत बहुत दयनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  12 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

केजरीवाल और उनकी सरकार शराब घोटाले में मस्त हैं, जबकि दिल्ली की जनता त्रस्त है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, जेल मंत्री, सांसद, उपमुख्यमंत्री तथा अब कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल भी जेल में है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पंजाब के लोग भी आम आदमी पार्टी से पूर्णतया ऊब चुके हैं। पंजाब की जनता भी अब स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़: भालु के हमले से महिला की मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

आम आदमी पार्टी की पंजाब में हालत इतनी पतली हो चुकी है कि उन्हें अब लोकसभा चुनाव के लिए अपने पांच-पांच मंत्री मैदान में उतारने पड़ रहे हैं। जबकि उपचुनाव में मुख्यमंत्री के खुद के संसदीय क्षेत्र में उन्हें हर का मुंह देखना पड़ा था। जबकि जालंधर के उनके सांसद आम आदमी पार्टी को तिलांजलि देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के लिए लोगों में होड लगी हुई है। क्योंकि पंजाब के लोगों को अब मालूम हो चुका है कि पंजाब का भविष्य भाजपा के हाथों ही सुरक्षित है तथा पंजाब में विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी ही करवा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: स्माइलैक्स कंपनी का नारकोटिक ड्रग लाइसेंस रद्द

तथा हिंदू सिख भाईचारे को आगे बढ़कर भविष्य में अमन, चैन और शांति भी भाजपा ही दिला सकती है। इस अवसर पर नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आशुतोष शर्मा, नैना देवी नगर परिषद के उप प्रधान भरत गौतम, भारतीय जनता पार्टी श्री नैना देवी जी लोअर मंडल के अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर ,लोअर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के महामंत्री रामपाल चौधरी ,युवामोर्चा जिला के सचिव अरुणगौतम, लोर मंडल के प्रवक्ता दीपक शर्मा, भारतीय जनता पार्टी लोर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शर्मा के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *