हल्द्वानी…हादसा : भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की गाड़ी गाजियाबाद में दुर्घटनाग्रस्त, अधिकारी घायल

हल्द्वानी। भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी का वाहन दिल्ली से हल्द्वानी लौटते वक्त एक हादसे का शिकार हो गया। वाहन में हादसे के समय महेंद्र अधिकारी सवार थे। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें दिल्ली के एक चिकित्सालयमें भर्ती कराया गया है। हादसा गाजियाबाद में हुआ।


उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसके बाद उनकी कार सड़क पर कई बार पलटी। जिससे कार में सवार महेंद्र अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए। वे अपने दो साथियों के साथ दिल्ली गई थे। शुक्रवार की सुबह वे दिल्ली से हल्द्वानी के लिए निकले। रास्ते में कोहरा अधिक होने के कारण उनका वाहन डिवाइडर से जा टकराया।

इसके बाद वाहन सड़क पर कई बार पलटा। कार में सवार महेंद्र अधिकारी व उनके साथी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकाल कर उन्हें गाजियाबाद के चिकित्सालय में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया ।

बताया जा रहा है कि उनके हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ हैं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि महेंद्र अधिकारी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में रानीखेत से दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी से उन्हें टिकट नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : राहुल बनकर दुष्कर्म करने का आरोपी अफजाल गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *