पूर्व विधायक पूरन शर्मा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त

अल्मोड़ा-पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूर्व विधायक उत्तराखंड के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पूरन चंद शर्मा का निधन 26 सितंबर 2023 को उनके निवास स्थान हल्द्वानी में हो गया था।

कल चित्रशिला घाट हल्द्वानी में अंतिम उनका अन्तिम संस्कार किया गया। आज नगर मंडल अल्मोड़ा की टीम द्वारा सांसद कार्यालय शैलेश होटल में शोक सभा आयोजित की गई।जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भगवान शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की गयी।शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलख्वाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,बाल आयोग के सदस्य अजय वर्मा,नमो एप के संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह,नगर महामंत्री मनोज जोशी,नगर उपाधयक्ष सौरभ वर्मा, चंदन रावत,जगत भट्ट,नगर मंत्री दिशांत पवार,रमेश मेर,नगर मीडिया प्रभारी अशोक गोश्वामी,धीरज बोरा, चिराग बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *