बड़ी खबर—- भाजपा के बागेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, कल अल्मोड़ा कार्यक्रम में हुए थे शामिल,

बागेश्वर – इस समय की दुखद खबर है बागेश्वर से सामने आई है जहां मौजूदा बीजेपी विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। कल अल्मोड़ा में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 104 वी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। आज अचानक उनकी मौत की खबर से सबको हैरानी में डाल दिया।

चंदन राम दास बागेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। जहां से उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया हालत बिगड़ने के बाद कैबिनेट मंत्री चंदन दास को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया। उनकी तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी। उन्हें बार बार चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनके निधन की खबर पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आनन फानन में कार्यक्रम छोड़कर बागेश्वर के लिए निगल पड़े हैं।

चंदनराम दास का जन्म 10 अगस्त 1957 को हुआ था। वे बागेश्वर से भाजपा से विधायक चुने गए थे। बागेश्वर विधानसभा में चार बार से लगातार विधायक रहे व मंत्री चंदन राम दास का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है । चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की। 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *