उत्तराखंड… हादसा : भाजयुमो के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की हादसे में मौत, बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे

रुड़की। चुनावी सीजन भारतीय जनता पार्टी के लिए दुखद खबरें भी ला रहा है। कुछ दिन पहले नैनीताल के रामनगर क्षेत्र के दो भाजपा नेताओं की एक हादसे में मौत हो गई थी और अब ऐसी ही दुखद खबर रूड़की से आ रही है। जहां युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। सरसावा के पास कार के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ। हादसे में मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग उपाध्यक्ष् अमन कश्यप की मौत हो गई।

हादसे के बाद भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। युवा नेताओं के निधन पर शोक जताया। परिजन हादसे की सूचना के बाद सरसावा रवाना हो गए। भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। वह भी तैयारियों में जुटे हुए थे। शादी के लिए जरूरी व्यवस्था करने के साथ ही वह बाहर रहने वाले अपने परिचितों को कार्ड भेजने भी जा रहे थे।

उत्तराखंड…महामारी : दून बना कोरोना की राजधानी, प्रदेश में आज मिले 1413 नए केस, उधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार में भी कोरोना विष्फोट जारी, देखें अपने जिले का हाल

रविवार सुबह वह अपने बचपन के दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार से यमुनानगर शादी का कार्ड देने जा रहे थे। बताया गया कि रास्ते में सरसावा के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। आसपड़ोस के लोग शोक जताने के लिए घर पहुंचने लगे। भाजपाइयों में भी हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई।

बागेश्वर… पत्रकार राजनीति : मेहता बने एनयूजे-आई के बागेश्वर जिलाध्यक्ष, नगरकोटी महामंत्री

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर बिलासपुर में शोक की लहर

किसी को भी सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत का यकीन नहीं हो रहा था। दोनों युवकें को उनकी व्यवहार कुशलता के लिए पहचाना जाता था। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हादसे के बाद परिजन और अन्य संबंधी सरसावा के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन व अर्की कॉलेजों के बीच साइन हुआ एमओयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *