ब्रेकिंग हिमाचल : “राजा साहब” को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में भर्ती
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की तबीयत अचानक वीरभ्द्र सिंह के आवास होली लॉज में ही बिगड़ गई। खबर है कि सीने में दर्द के कारण उन्होंने तुरंत आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया। चिकित्सालय के एमएस डा. जनकराज ने बताया है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। सुरेश कश्यप आज दिन में दिवंगत वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर गए थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द होने लगा, तबीयत बिगड़ने के बाद वे श्रद्धांजलि सभा से सीधे अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी उपचार किया जा रहा है।