ब्रेकिंग न्यूज : निशंक व हर्षवर्धन समेत 11 मंत्रियों ने दिए इस्तीफे, अनुराग, रिजिजू आदि के कद बढ़ेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 24 नए नाम फाइनल हो चुके हैं। नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी होंगे, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।


इधर, पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं उनके इस्तीफे की वजह बनीं। वहीं, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। सभी को मिलाकर कुल 11 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है।
कैबिनेट रीशफल में कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट किया जा सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, नसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला के नाम शामिल हैं।

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse

sj media house 1

Sj media himachal

Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में कई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किया गुरुदेव का स्मरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *