सितारगंज…कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा व्यवस्थाएं होगी और पुख्ता

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद अब ऊधमसिंह नगर पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा का ऑडिट किया जा रहा है। उपकरण से लेकर कई अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बीते दिनों राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड़यंत्र रचने का मामला सामने आया था।

कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर मामले की जांच की थी। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा की ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि अभी ऑडिट का काम किया जा रहा है। उन्होंने फिलहाल उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

उनका कहना है कि किसी भी प्रकार से कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अपना काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *