हिमाचल ब्रेकिंग : झाड़माजरी के दवा उद्योग में कैमिकल रिसा, 14 श्रमिक बेहोश

नालागढ़ (हिमाचल)। झाड़माजरी के एनआर एरोमा परफ्म उद्योग में आग लगने की घटना को अभी लोग भूले भी नहीं है कि यहीं की एक दवा फैक्ट्री में केमिकल की चपेट में आकर 14 श्रमिकों के बेहोश हो जाने से लोगों की सांसे अटक गईं। गनीमत यह रही कि अलग— अलग चिकित्सालयों में भर्ती इन लड़कियों की हालत में अब सुधार है। बेहोश हुए श्रमिकों में 10 महिलाएं और 2 पुरुष कर्मी शामिल हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक झाड़माजरी के एक फार्मा उद्योग में अचानक केमिकल लीक होने के चलते 14 लड़कियां बेहोश हो गई। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बद्दी ले जाया गया व जहां से बाद में चार लड़कियों को ईएसआई अस्पताल काठा व दस को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अब खबर आ रही है कि सभी लड़कियों की हालत ठीक है और उन्हें जल्दी ही चिकित्सालयों से छुट्टी दे दी जाएगी।

सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे इस उद्योग में मिथाइल क्लोराइड केमिकल लीक होने के कारण वहां टेबलेट्स में कोटिंग कर रहे श्रमिक रहे एक एक कर बेहोश होने शुरू हो गए। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी श्रमिकों ने मास्क पहन रखा था। उद्योग का नाम निक-वीन हेल्थकेयर फार्मा बताया जा रहा है।

उद्योग प्रबंधन ने तुरंत इन सभी लड़कियों को सिविल अस्पताल बद्दी पहुंचाना शुरू कर दिया। वहां से चार श्रमिकों को काठा अस्पताल ले जाया गया व 10 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अब सभी की हालत ठीक है।

उद्योग के जीएम धीरज गुप्ता का कहना है कि उद्योग में टैबलेट कोटिंग के लिए प्रयोग होने वाला केमिकल की खुशबू से मास्क लगाने के बावजूद श्रमिक बेहोश होने शुरू हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बद्दी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इन्हें काठा अस्पताल व पीजीआई रैफर करवाया गया। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की हालत में अब काफी सुधार है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पहुंचे उत्तराखंड के महासू धाम

उधर एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कामगारों से केमिकल का एक ड्रम ले जाते समय जमीन पर गिर गया था। इसकी वजह से कुछ केमिकल नीचे गिर गया। इसकी की गंध की चपेट में आकर श्रमिक बेहोश हुए थे। अब सबकी हालत ठीक है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ऋषिकेश के अमितग्राम गुमानीवाला में ग्रामीणों के आगे झुकी सरकार, अंग्रेजी शराब ठेका बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *