हल्द्वानी… #सराहनीय: कोरोना काल में लिखी तीन पुस्तकों का विमोचन किया

हल्द्वानी। कोरोना काल में लिखी तीन पुस्तकों भारतीय समाज: अतीत से वर्तमान (इतिहास आधारित), दो अनाथ (उपन्यास), मन के उद्गार का विमोचन किया गया।


विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पर्वतीय उत्थान मंच परिसर में तीन अशोक वृक्ष और दो गुड़हल के पौधे भी रोपे गए। इस दौरान मौके पर मौजूद अतिथियों को पुस्तकें भी दी गई।

पुस्तक का विमोचन पर्वतीय उत्थान मंच अध्यक्ष डॉ चन्द्र शेखर तिवारी, डॉ लक्ष्मण सिंह मनराल, डॉ हयात सिंह रावत, प्रधानाचार्य नीलम नेगी, रतन सिंह किरमोलिया, ललित सिराड़ी, शक्ति प्रसाद सकलानी, अनिल घिल्डियाल, दामोदर जोशी, जमन सिंह बिष्ट, नन्दा बल्लभ गुणवंत, देवकी महरा ने मिलकर किया।

पूर्व नौसैनिक आनन्द सिंह ठठोला ने बताया कि इस दौरान भवानी, रुचि, मोक्ष, अनिता भाकुनी, आकांक्षा भाकुनी, रेनू राणा, चन्दन राना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : किसान आंदोलन से हिमाचल, राजस्थान,यूपी, बिहार, दिल्ली, प. बंगाल व पंजाब राज्यों की ट्रेनें प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *