सोलन न्यूज: महिलाओं पर जुबान संभाल कर बोलें कांग्रेसी नेता : विशाखा

सोलन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष विशाखा ने कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान को भाजपा नेत्री हेमामालिनी पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कांग्रेसी नेताओं को महिलाओं के प्रति जुबान संभाल कर बोलने कर चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया यही वजह है कि आज देश भर में वह गर्त में जा पहुंची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय पार्टी के कार्यालयों में ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं।

कांग्रेसी नेता महिला को मार कर तंदूर में झोंकने का काम भी कर चुके, इसी वजह से पार्टी का अस्तित्व आज देश में समाप्त होने को है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता महिला अपमान करने के आदि हो चुके हैं। इसीलिए देश की जनता उन्हें देखकर हताशा से घिर जाती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अनगिनत मामले सामने आ चुके हैं लेकिन कंग्रेसी नेता सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं । देश की जनता कांग्रेसी नेताओं को इस लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सबक सिखाने की ठान चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग: 12 फरवरी से लापता बुजुर्ग का कंकाल घर से 200 मीटर दूर जंगल से बरामद, पेड़ और गले में बंधे गर्मपट्टी के टुकड़े भी मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *