श्रीनगर गढ़वाल… नारेबाजी: नगर निगम बनाने पर कांग्रेसियों ने फूंका विधायक का पुतला

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर को नगर निगम बनाने पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर विधायक एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष सीट पर मिली हार को भाजपा पचा नहीं पा रही थी, इसके लिए श्रीनगर विधायक लगातार नगरपालिका को जबरदस्ती नगर निगम बनाने पर तुली थी।

हल्द्वानी… सुनिए मेयर साहब : ठेकेदार कर रहा मनमर्जी, गैस पाइप के चक्कर में गलियों के हो गए बुरे हाल, नगर निगम की गाड़ी फंसी गड्ढे में

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम बनाने पर गोला पार्क में श्रीनगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने श्रीनगर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी वीरेन्द्र नेगी ने कहा कि सरकार ने बिना जनसुनवाई के नगर निगम बनाकर ग्रामीणों के साथ धोखा किया है। कहा कि कांग्रेस की ओर से नगर निगम बनने के विरोध में लड़ाई जारी रखी जायेगी।

ऋषिकेश…खतरा: सीएनजी का पाइप फटा, बड़ा हादसा होने से टला

मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने कहा कि सरकार बिना नगरपालिका के प्रस्ताव पास किये बिना जनता की आवाज को दबाकर संविधान का उल्लंघन कर रही है। नगर अध्यक्ष कांग्रेस भूपेन्द्र पुंडीर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सरकार द्वारा जबरन नगर निगम में शामिल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी की है, उसका जबाव आगामी विस चुनाव में जनता भाजपा सरकार को देगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत, बसंती जोशी, शिव लाल, पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल, शिव लाल, विपिन रावत, अंकित रावत, पुष्पेन्द्र पंवार, विजय रावल, भगत रावत डागर, राजेश जुगरान, रघुवीर प्रसाद, रेखा अग्रवाल, रेखा रावत, अंजू भट्ट, श्वेता खन्ना, मुकेश अग्रवाल, अमित धनाई सहित आदि कांग्रेस मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सम्मान : नेपाल से सम्मानित होकर लौटे रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *