पिथौरागढ़… #मतदाताओं को रिझाने की जुगत : बेरीनाग पहुंची विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

पिथौरागढ़। भाजपा की वियज संकल्प यात्रा बेरीनाग पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं।

कहा भाजपा के शासन में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। फिर से जनता भाजपा को सत्ता पर बैठाएगी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल व सांसद अजय टम्टा की अगुवाई में विजय संकल्प यात्रा बेरीनाग पहुंची। इस दौरान यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।

नेताओं ने कहा भाजपा के शासन में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता फिर से भाजपा पर भरोसा जताते हुए उसे सत्ता में बैठाएगी। कहा कांग्रेस केवल कोरी घोषणाओं तक सीमित है, जिसे प्रदेश की जनता बखूबी समझती है।

इस मौके पर विधायक मीना गंगोला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा, हरीश चुफाल सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  14 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *