अल्मोड़ा… #सुविधा : भनोली तहसील मुख्यालय में आधार सेवा केंद्र स्थापित

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के लोगों के लिए आधार के लिए अब जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। भनोली तहसील मुख्यालय गुरुड़ाबांज में आधार सेवा केंद्र स्थापित हो गया है। शनिवार को इसका शुभारंभ किया गया।


दरअसल अभी तक आधार बनाने तथा इसमें किसी प्रकार के सुधार के लिए ब्लाक की जनता को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। ऐसे में आने जाने में उनका काफी खर्च होता था। लोगों ने बहुउद्देशीय शिविर में डीएम के समक्ष भी यह मामला रखा था।

इधर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता नरेंद्र बिष्ट ने शनिवार को आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद यहां आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नरेंद्र बिष्ट सहित आम जनता ने यह सुविधा दिलाए जाने के लिए डीएम वंदना सिंह का आभार व्यक्त किया। यहां नायब तहसीलदार दिवान सिंह सलाल, वीर विक्रम, राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट, कलेश सिंह, प्रकाश चंद्र, गौरव नैनवाल, रणजीत सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट, दिनेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  लो कल्लो बात : दसवीं की उत्तराखंड टॉपर प्रियांशी रावत ने जिस स्कूल में की पढ़ाई उसके पास नहीं है दसवीं बोर्ड की मान्यता, जांच के आदेश

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *