कुल्लू न्यूज: नहीं रहे नामी पत्रकार दौलत भारती

कुल्लू। जाने माने पत्रकार व लेखक दौलत भारती का निधना हो गया है। अब से कुछ देर पहले उनके पैतृक गांव के पास शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भारती कई दिनों से अस्वस्थ थे। चिकित्सकों ने कुछ दिन पहले उन्हें घर भेज दिया था।

कभी जनसत्ता और वीर प्रताप जैसे समाचार पत्रों से जुड़े रहे और वर्तमाना में अपना हिमाचल नाम से अपना साप्ताहिक समाचार पत्र छाप रहे दौलत भारती पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके शरीर में रक्त का निर्माण न हो की समस्या हो रही थी।

58 वर्षीय भारती को चंडीगढ़ में उपचार कराया जा रहा था। लेकि कुछ दिन पहले चि​कित्सकों ने भी हाथ खड़े करते हुए उन्हें घर वापस कर दिया था। तब से वे सिद्धुआ के नतदीक सराई नामक गांव में ही अपने पैतृक आवास पर ही रह रहे थे। उनका एक बेटा चंडीगढ़ में पढाई कर रहा है।

दौलत भारती के निधन पर जिले भर के राजनैतिक, साहित्यक व व्यवसाय जगत की हस्तियों ने शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ की छत पर चढ़े आंदोलनकारी छात्र, पेट्रोल की केन व माचिस साथ ले गए, आत्मदाह की दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *