यमुनानगर… #कबाड़ के गोदाम में लगी आग : पिता और तीन बच्चे जिंदा जले

यमुनानगर। यमुनानगर शहर के सिटी सेंटर रोड पर कबाड़ के गोदाम के ऊपर बने क्वार्टरों में बुधवार की रात करीब दो बजे आग लग गई।

जिसमें एक परिवार से 37 वर्षीय नियामुद्​दीन, उसकी 12 वर्षीय बेटी फिजा, बेटा आठ वर्षीय चांद, तीन वर्षीय रेहान की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसकी पत्नी 25 वर्षीय नसीमा बुरी तरह से झुलस गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग लगने का पता लगते ही शहर यमुनानगर थाना पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अन्य क्वार्टरों में रह रहे लोगों को दीवार तोड़कर व छतों के रास्ते निकाला। फिलहाल आग बुझाने में दमकल विभाग की गाड़ियां लगी है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, ऐसा रहेगा 5 मई तक के मौसम का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *