बागेश्वर… #रामलीला : कांडा में राम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही टूट गया भगवान शिव का धनुष, फिर क्या हुआ…

बागेश्वर। कांडा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में आत तीसरे दिन सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया।

आज की रामलीला में सीता स्वयंवर पर राजाओं का जनकपुरी में आगमन राम व लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ राजदरबार में प्रवेश। अन्य राजाओं द्वारा का धनुष तोड़ने का प्रयास, आकाशवाणी, राम के हाथों धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना और धनुष टूटने के बाद परशुराम का जनक के दरबार में पहुंचना व लक्ष्मण से उनका संवाद आज की रामलीला में दर्शाया गया।

कल परशुराम —राम संवाद से राम विवाह तक की लीला दिखाई जाएगी। आज मुख्य अतिथि के रुप में राजेन्द्र टंगड़िया व एडवोकेट देवेन्द्र परिहार व गोविंद भंडारी उपस्थित रहे। उन्हें आयोजकों ने बैज लगाकर शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।

रामलीला में कमेटी के अध्यक्ष गुसाई सिंह धपोला, उपाध्यक्ष किशोर लाल वर्मा, सचिव पूरन सिंह नगरकोटी, कोषाध्यक्ष रतन सिंह धपोला, सचिव महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता नगरकोटी, व्यवस्थापक दरपान सिंह धपोला, रामलीला संचालक विरेंद्र नगरकोटी, सुंदर लाल वर्मा, जानकी साह, नरेंद्र सिंह नगरकोटी, पूरन सिंह, प्रकाश सिंह, विजय लाल वर्मा, शंकर जोशी, जितेन वर्मा, कुंदन नगरकोटी व डॉक्टर विनोद शाह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य हुआ शुरु 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *