श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लाठी चार्ज पर मांगी युवाओं से माफी, प्रदेश भाजपा असहज

श्रीनगर गढ़वाल। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में बेरोजगारों पर किए गए लाठी चार्ज के लिए माफी मांग कर धामी सरकार में उथल पुथल पैदा कर दी है। उन्होंने पूर्व सीएम और प्रदेश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह माफी मांगी है। लेकिन भाजपा उनके माफी मांगने के बाद से असहज हो गई है। इस मामले को लेकर भाजपा के तमाम नेता अब तक प्रकरण को कांग्रेस की साजिश साबित करने पर तुले हुए थे, लेकिन शुक्रवार को पौड़ी में पूर्व सीएम ने लाठी चार्ज पर माफी मांग कर साफकर दिया है कि उनका रास्ता प्रदेश सरकार से अलग है।


देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर हुई लाठी चार्ज की घटना पर कहा कि राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री होने व जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस घटना के लिए युवाओं से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि यह नहीं होना चाहिए था। अगर युवाओं से थोड़ी गलती हुई भी है तो उसे अनदेखा किया जा सकता था। युवाओं पर बल प्रयोग करने से बचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून में संशोधन की जरूरत है तो उसे करना चाहिए।

उन्होंने पेपर लीक घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है। अब इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।


शुक्रवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव 2024 मोदी अगेन एंड अगेन के नारे के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने आम बजट को देश को आत्मनिर्भर और विश्व में भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस बार का बजट बहुत ही संतुलित और ऐतिहासिक है। जिसकी कभी आलोचना नहीं हुई है। प्रधानमंत्री के प्रयासों और कार्यकुशलता से विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ भारत निर्यातक देश भी बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड से नाबालिगा को ले भागा युवक हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार, पीड़िता भी बरामद


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रेल परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। कहा जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थे ऐसे राष्ट्रीय महत्व के बड़े-बड़े संस्थानों की स्थापना राज्य में हुई है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, अनुग्रह मिश्रा, कुशलानाथ, संजय गुप्ता, विनय घिल्डियाल, जगमोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : हाई स्कूल में फेल होने पर छात्रा ने गटका जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *