बिलासपुर न्यूज : भाजपा के पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक होंगे कांग्रेस में शामिल : रामलाल ठाकुर

सुमन डोगरा , बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति के सदस्य तथा पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के कुछ पूर्व मंत्री तथा विधायक उनके संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में वह एक कांग्रेस में शामिल होनेवाले हैं। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही इस घोषणा को करने वाले हैं ठाकुर बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , मुख्यमंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सोनिया गांधी को अवगत करवाएंगे। जैसे ही इस संबंध में पार्टी हाई कमान से ग्रीन सिग्नल मिलेगा। वैसे ही इन नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने हाल ही मे प्रदेश मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य शांता कुमार के उस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिसमें उन्होंने प्रदेश व देश में घटित राजनैतिक घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि जो नहीं होना चाहिए , वह हो रहा है।

उन्होंने कहा कि संता को मारने बिल्कुल सही कहा है और वह उनके बयान का सम्मान करते हैं। ठाकुर ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में न केवल ओपीएस दिया बल्कि महिलाओ को 1500-1500 रूपये की गारंटी को भी पूरा किया है।

इसके अलावा उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल विधायकों ने लोगों की लोकतांत्रिक भावनाआंे के साथ खिलवाड किया है । यह सभी लोग मंत्री पद की दौड अथवा अन्य पदों की लालसा में थे। लेकिन सभी लोग मंत्री नहीं बन सकते। उनके इस कदम से लोगों के मन में भारी गुस्सा है। यह घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। इस घटना से पता चलता है कि यह भाजपा की एक सोची समझी साजिश है। जहां तक भाजपा में शामिल नौ विधायकों द्वारा त्याग पत्र देने की बात है । तो निश्चित रूप से उन स्थानों पर उप चुनाव होंगे।

ठाकुर राम लाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडेय सहित करीब 10-12 पूर्व मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनके संपर्क है। क्योंकि पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडेय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है। जिसमें कुछ लोग कांगडा व उना से भी है। जो लगातार उनके संपर्क है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में घटित राजनैतिक घटना क्रम से पूरे देश में भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है । व इस बात का पता चल गया है कि भाजपा बगावत करने वाले विधायको के माध्यम से सता प्राप्त करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : झंडूता का बैसाखी नलवाड़ मेला शुरू, एडीसी डा . निधि पटेल ने किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *