हल्द्वानी… #ब्रेकिंग : रामपुर रोड़ पर टांडा के जंगल में मिला चार साल पुराना नर कंकाल, बागेश्वर का रहने वाला अधेड़ लापता हो गया था बिंदुखत्ता से

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में वर्षों पुराना एक नर कंकाल के मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुची कंकाल के कब्जे में ले लिया। पुलिस के शिनाख्त प्रयास जल्द ही सिरे चढ़ गए। दरअसल कंकाल के पास ही पुलिस को एक आधार कार्ड मिल गया। जिसके आधार पर शव की शिनाख्त बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी के रूप में की है। माना जा रहा है कि कंकाल चार वर्ष पुराना है।

हल्द्वानी… ट्रान्सफर: नैनीताल की एसएसपी ने 27 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर


जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण ने जंगल मे कंकाल देखा। इसके बाद ग्रामीण ने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देखा तो कंकाल में खोपड़ी के साथ में कुछ हड्डियां पड़ी थीं। मौके पर पुलिस को एक आधार कार्ड मिला।

बागेश्वर… ढींगामुश्ती : ढुंगापाटली में रात को भी हो रहा खनन, लोगों का दिन का चैन तो हराम था ही रात की नींद भी उड़ी

आधार कार्ड में हरीश चंद्र जोशी निवासी बागेश्वर लिखा हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। मृतक की आयु आधार कार्ड के आधार पर 42 वर्ष हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी ढूंढ निकाला। दरअसल बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी आज से चार वर्ष पूर्व अपनी बहन के घर बिंदुखत्ता आया था। और अचानक एक लापता हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

सुप्रभात : पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए भगवान शंकर के श्रीशिवमाला 108 वचन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

तब उसकी बहन ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। कंकाल मिलने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल कंकाल के बारे में अधिक जानकारी तो डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पहुंचे उत्तराखंड के महासू धाम

हल्द्वानी… #राजनीति : अभिमन्यु… चक्रव्यूह में फंस गया है तू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *