सिडकुल की फैक्टरियों से छोड़ा गया केमिकल युक्त पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
सिडकुल की फैक्टरियों से शनिवार को केमिकल युक्त पानी सिंचाई नहर में छोड़ दिया गया। इससे सिंचाई वाली नहर में झाग भर गया। नहर में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से सिसौना के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान कुलदीप कंबोज और वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सनवाल ने मामले की जांच की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।


सिडकुल की फैक्टरियों से अक्सर केमिकल युक्त पानी सिंचाई वाली नहर में छोड़ दिया जाता है। इससे नहर का पानी प्रदूषित होने के साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचाता है। केमिकल युक्त पानी पीकर अब तक सिसौना और आसपास के गांवों में कई पशुओं की मौत हो गई है। शनिवार को भी सिडकुल की फैक्टरियों से केमिकल मिला पानी नहर में छोड़ दिया गया। इससे नहर झाग से भर गई।

नहर में दूषित पानी छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सिसौना के ग्राम प्रधान कुलदीप कंबोज ने आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सनवाल ने कहा कि अक्सर सिडकुल की कंपनियों से दूषित पानी छोड़ा जाता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर जल्द ही दूषित पानी नहर में छोड़ा जाना बन्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  11 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *