चम्पावत…#मेहनत का ईनाम: उत्कृष्ट कार्य करने पर 9 आशा कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

चम्पावत। उत्कृष्ट कार्य करने पर चम्पावत जिला पंचायत सभागार में जिले की नौ आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने नगद पुरस्कार दिए। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताया। कहा कि आशा कार्यकत्रियों ने कोरोना महामारी के दौरान बेहतरीन कार्य किया है।


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की भूमिका और ग्रामीण जन स्वास्थ्य क्षेत्र में आशाओं की ओर से किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि आशाओं की वजह से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल पा रही है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों के सहयोग से सरकारी योजनाओं के संचालन में काफी मदद मिलती है। हिमालयन अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. दिनेश जोशी ने आशाओं के क्रियाकलापों की जानकारी दी।

राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ.श्वेता खर्कवाल, जिला समन्वयक जगदीश जोशी, ब्लॉक समन्वयक निर्मला पुनेठा, अनीता राय व सुनीता जोशी, आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला पुनेठा, महेश सुतेड़ी, विवेक जोशी, चंद्रशेखर ओझा, उत्कर्ष ओझा रहे।


इन कार्यकत्रियों को किया सम्मानित- जिला सम्मेलन में आशा कार्यकत्री ऊषा जोशी, रीना सिंह, कमला चंद, आशा फैसिलिटेटर मंजू जोशी, ममता तिवारी व शीला देवी, ब्लॉक समन्वयक अनीता राय को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आशा कार्यकत्री मंजू मनराल और फैसिलिटेटर पुष्पा बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *