शैक्षणिक भ्रमण पर ARIES गए जीआईसी के छात्र छात्राओं ने जानी वैज्ञानिक गतिविधि 

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राईका अल्मोड़ा के कक्षा-11  के गणित  और जीव विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं का दल दि० – 23/02/24 को शैक्षणिक भ्रमण पर आर्य भट्ट, इंस्टीट्‌यूट  ऑफ ऑब्जरवेशनल साइंसेज (ARIES), मनोरा पीक , नैनिताल  गया । ARIES में छात्र/ छात्राओं द्वारा सोलर स्पॉट, प्रकाश प्रदूषण पर वृत्तचित्र, तारामंडल, विज्ञान केन्द्र का अवलोकन किया गया।

 ARIES के वैज्ञानिक डा० वीरेन्द्र यादव ने बच्चों को 104 cm. के डा० सम्पूर्णनिंद रेलीस्कोप की क्रियाविधि को दिखाया, एवं नैनीताल से लगभग 52 किमी० देवस्थल पर स्थापित 360 cm. टेलीस्कोप के बारे में बताया।

ARIES में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (२8 फरवरी) के उपलक्ष्‌य में भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु० संगीता जोशी, द्वितीय स्थान कमल मैसोड़ा, तृतीय स्थान सूरज पांडे ने प्राप्त किया। दिव्यांशु जोशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से कु० दीपिका विष्ट, कमल संसोड़ा, ज्ञानेश तिवारी, द्वितीय स्थान मनीष एवं तृतीय स्थान हिमांशु नेगी ने प्राप्त किया ARIES के वरिष्ठ वैज्ञानिक बृजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टि‌कोण, एस्ट्रोफिजिक्स के बारे में विस्तार से बताया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक यू०सी० दुम्का, डा० वीरेन्द्र यादव एवं अन्य फैकल्टी सदस्य उपास्थित रहे। विजेताओं को ARLES द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के दल के साथ मार्गदर्शक शिक्षकों के रूप में राजेश बिष्ट, दीपक पाण्डे, नंदाबल्लम पाण्डे, तरुण जेडा, मयंक तिवारी, डा० राजेन्द्र सिंह रावत एवं डा० प्रेरणा गुरुरानी, राजेन्द्र प्रसाद पन्त, कल्पना दफौटी, जनक जोशी, डा0 श्रेया जोशी, रैना अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  14 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *