हल्द्वानी न्यूज : गोनिया आज पहुंचे काठगोदाम रोडवेज के वर्कशाप और पोस्ट आफिस, किया अपने खर्चे से सैनेटाइजेशन

हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम के वर्कशाप और पोस्ट ऑफिस काठगोदाम को समाजसेवी हेमंत गोनिया ने सैनेटाइज कियौ। गोनिया व उनके साथियों को अपनी खर्चे से शहर के सरकारी व गैर सरकारी भवनों को सैनिटाइज करने का अभियान लगातार जारी है। हेमंत गोनिया ने आज अपने संसाधनों से मंडलीय प्रबंधक संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम नैनीताल मंडल काठगोदाम व पोस्ट ऑफिस काठगोदाम को सैनिटाइज किया।

उनकी ओर से यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है। कार्यालयों के अंदर बाहर परिसर पर खड़े वाहनों व शौचालयों को भी उन्होंने सेनीटाइज किया। हेमंत गोनिया के कार्यों की उत्तराखंड परिवहन निगम काठगोदाम व पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने लेागों को कोविड-19 के प्रति जागरूक भी किया। परिवहन निगम व पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों का पल्स रेट,ऑक्सीजन व बुखार नापा गया। जिसमें सभी कर्मचारी स्वस्थ पाए गए।


उनका यह अभियान नगर निगम के पूरे हल्द्वानी को करोड़ों रूपये लगा कर सैनेटाइज किए जाने के दावों को आइना दिखा रहा है। एक ओर करोड़ों रूपये खर्च करके भी नगर निगम पिछले लगभग डेढ साल में यहां के साठ वार्डों में अभी तक पांच या छह बार भी सैनेटाइज नहीं करवा सका है दूसरी ओर अकेले अपने खर्चे पर अपने एक दो साथियों के साथ हेमंत गोनिया हर जगह सैनेटाइजेशन करते दिखाई पड़ जाते हैं।

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse

sj media house 1

Sj media himachal

Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  किन्नौर न्यूज : रारंग स्टेडियम में फोरेस्ट इलेवन बना क्रिकेट चैंपियन, रारंग के शोलिंग सांतांग में 10 दिनों तक बोला खिलाड़ियों का बल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *