सुप्रभात…12 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

12 नवम्बर 2022, शनिवार, विश्व निमोनिया दिवस, भारत के पक्षी विज्ञानी सलीम अली के जन्म दिन को राष्ट्रीय पक्षी दिवस के रूप में मनाया जाता है। सूर्योदयः- प्रातः 06:34:00, सूर्यास्तः सायं 05:26:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 22:27:00 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं। आर्द्रा नक्षत्र 23:42:00 बजे तदोपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव है। सिद्ध योग 22:01:36 बजे तक तदोपरान्त साध्य । आज का शुभ गुलिक काल 06:40:00 से 08:01:00 बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने सेपरहेज करना चाहिए। आज का राहुकाल 09:23:00 से 10:44:00 बजे तक, इस तिथि को कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
आज के दिन जन्मीं थी यह विभूतियां
1896 : भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सलिम अली का जन्म आज ही के दिन सन 1896 में हुआ
1940 : मशहूर फिल्म शोले में गब्ब्र सिंह की भूमिका और कितनी ही दूसरी फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने वाले अमजद खान क जन्म आज के ही दिन हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1946 :महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन 1946 में हुआ।
2012 : भारत के जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास का निधन
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य बनने शुरू होंगे। प्रोपर्टी की ख़रीद-बिक्री में बहुत सावधनी की जरूरत है। निर्णय लेने में द्विविधा की स्थिति रह सकती है। मित्र पक्ष से सहयोग मिल सकता हैं।    
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। यथा संभव भ्रमण से भी बचना चाहिए। 
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। लाभ  के साधनों में वृद्धि संभव है। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यो में प्रगति होगी। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त हो होंगे। प्रोपर्टी से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। पिछले दिनों की तुलना में आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। निर्णय लेने की स्थिति में संशय की प्रवृत्ति रह सकती है। पैसों का अपव्यय भी संभव है। यद्यपि ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। बहुत आवश्यक ना हो तो भ्रमण से भी परहेज़ करना चाहिए।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूर्व दिनों की अपेक्षानुसार कामकाज़ में सुधार संभव है। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे।  मित्र पक्ष व निजि परिजनों के सहयोग से आपके कार्य सिद्ध हो सकते हैं। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्यों बनने शुरू होंगे।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप रोज़गार के लिए संघर्षरत हैं,तो आज आपको रोज़गार परक अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी भी मिल सकती है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू हो सकते हैं। शिक्षा व विदेश संबंधी योजनाओं में से प्रगति होगी। हालाँकि आपको आर्थिक जोख़िम उठाने व लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरुरत है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति होगी। लेकिन जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेना उचित न होगा। आज आप दूसरों के प्रभाव में भी आ सकते हैं।अतः किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में बुद्धि विवेक का प्रयोग करें।      
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे।आप किसी क़ीमती सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घर में धार्मिक व मांगलिक उत्सव संभव है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति और प्रगति की संभावना बन रही है।यदि आप नौकरी व्यवसाय संबंधी अथवा अन्य किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति संभव है। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको आशानुकूल प्रगति मिल सकती है। लेक़िन मानसिक द्वंद के कारण आप कुछ मामलों में असहजता महसूस कर सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें हल होंगी। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लेक़िन व्यर्थ भ्रमण की संभावना भी बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *