सुप्रभात…31दिसंबर 2022, आज का पंचांग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

विक्रम सम्वत: 2079,शक सम्वत: 1944, तदनुसार 31 दिसंबर 2022, वर्ष का अंतिम दिन, पौष मास नवमी तिथि– 06:33 पी एम तक, शुक्ल पक्ष, शनिवार, रेवती नक्षत्र 11:47 ए एम तक, परिघ योग 08:20 ए एम तक,आज अभिजित मुहूर्त 12:03 पी एम से 12:45 पी एम तक है। विजय मुहूर्त 02:08 पी एम से 02:49 पी एम तक रहेगा। दुर्मुहूर्त 07:14 ए एम से 07:55 ए एम, 07:55 ए एम से 08:36 ए एम रहेगा। राहुकाल 09:49 ए एम से 11:06 ए एम रहेगा, गुलिक काल 07:14 ए एम से 08:31 ए एम तक रहेगा, वहीं यमगण्ड 01:42 पी एम से 02:59 पी एम तक रहेगा।
सूर्योदय का समय : 07:14 ए एम,सूर्यास्त का समय : 05:35 पी एम
चंद्रोदय का समय: 12:58 पी एम, चंद्रास्त का समय : 02:05 ए एम, जनवरी 01
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिल सकते है। आपके सोचे हुए कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। जमीन,वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी। 

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत भागदौड़ भी संभव है।बेबजह  भ्रमण से  परहेज़ करें। यद्यपि विदेश संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी।  निजि परिजनों तथा सहकर्मियों से सकारात्मक संवाद क़ायम रखें।
                                                                     

यह भी पढ़ें 👉  शिलाई ब्रेकिंग: धकौली में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आय के साधनों में सुधार होगा। यदि आप किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। परिचितों से सहयोग मिलेगा। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। यद्यपि क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण आप समस्या मोल ले सकते हैं।
                                                                          

कर्क राशि- आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व  प्रगतिकारक संभावनायें हासिल होंगी। कामकाज़ के सिलसिले में भ्रमण संभव है। कीमती सामान की खरीददारी संभव है। ज़मीन-वाहन की ख़रीददारी भी संभव है। भूमि-वाहन के संदर्भ में यद्यपि भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।                                                                      

 सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति व उन्नति संभव है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं।  विदेश संबंधी योजनायें भी प्रगति में रहेंगी।
                                                                     

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: 1800 रुपए प्रति पेटी बिका रॉयल सेब,दामों में ₹300 तक की गिरावट से बागवान मायूस

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ   रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। मानसिक अस्थितरता रहने की भी संभावना है। आज आपको जोख़िम वाले कर्यो से भी दूर रहना चाहिए।                                                             

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक  कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप  व्यवसाय वर्ग से हैं, तो आपको आज  उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं,लेक़िन जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना होगा।  यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो इच्छा अनुकूल स्थानपरिवर्तन संभव है।

 वृश्चिक राशि-आपके  लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आज आप शारीरिक तौर पर सक्रिय व ऊर्जावान रहने वाले हैं। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे।                                                                   

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है। यद्यपि लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। बौद्धिक तौर पर आज आप सकारात्मक सृजनात्मक रहने वाले हैं। यद्यपि धन ख़र्च संभव है।                                                                       

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश, AIMIM नेता के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई":जयराम ठाकुर

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं, लेक़िन जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आज़माने का प्रयास न करें। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें सफल होंगी।   

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति होगी। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। गत दिनों की अपेक्षा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अर्थपरक छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आर्थिक उन्नति भी संभव है।शासन स्तर पर रुके हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं।प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य भी प्रगति में रहेंगे। लेक़िन मन की अस्थिरता रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *