आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य सिद्ध होंगे। विशेष रूप से आज आप रोजगार से जुड़ने में सफल हो सकते हैं। चाहे नौकरी हो या व्यवसाय।  नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए चुनातिपूर्ण रह सकता है। अतः आज आपको जोखिम वाले कामों से बचना होगा। आज आपको बेबजह का भ्रमण भी करना पड़ सकता है। आप यदि धन निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज टाल देना उचित रहेगा।
मिथुन राशि-आज आपको दैनिक कामों में ही केन्द्रित रहना होगा। नये कार्यों में रुकावट आने की संभावना रह सकती है। मानसिक द्वन्द के कारण भी आप चिंतित रह सकते हैं।अतः आज आपको दैनिक कार्यों में जुटकर शांति और संयम के साथ दिन व्यतीत करना चाहिए।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपकी पहले से चली आ रही, किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। आपको रोजगार से जुड़ने के भी आज मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान हैं, तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है।आपका रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है। आपके घर-परिवार में खुसी का वातावरण बना रहेगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है। इसलिए आपकी कोशिश ये होनी चाहिए कि कोई भी ऐसा काम हाथ मे न लें,जिसमें जोखिम की संभावना हो। और ना ही रूटीन से बाहर लेनदेन करें। 
तुला राशि-आज का दिन  वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ कारक ही रहेगा लेकिन समय प्रबंधन की बहुत आवश्यकता है,अन्यथा समय व्यर्थ के कामों में ही व्यतीत हो जाएगा। समयबद्ध रहने से आपके दैनिक कार्य यथवात चलते रहेंगे।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए यादगार बन सकता है। आपका कोई प्रिय कार्य सिद्ध हो सकता है।आज आपका मन प्रसन्न और शरीर ऊर्जावान बना रहेगा।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। लेकिन मन अशान्त और उदास रह सकता है। पारिवारिक विवाद के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए खुशी और प्रसन्नता लेकर आने वाला है। आपके घर परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका कोई ख़ास काम पूर्ण हो सकता है। आपको कार्य स्थल मान में मान-सम्मान मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। आपके रुके हुए काम, कुछ आगे बढ़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। लेकिन धन का अपव्यय हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रह सकता है।  आपको व्यवसाय में अपेक्षित लाभ होगा। यदि आपका कहीं पैसा रुका है,तो आज वापस आने की पूरी संभावना है।आपको किसी बड़े ओहदे वाले व्यक्ति या अधिकारी का भी आज  सहयोग मिल सकता है।

आपका दिन शुभ हो!

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: कुछ बूथों पर पड़े छह तो कहीं 11 लोगों ने ही किया मतदान, तीन बजे तक 45.62% वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *