सुप्रभात…3 जनवरी 2023 :आज का पंचांग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

आज राष्ट्रीय मिति पौष, शक संवत 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079, सौर पौष मास प्रविष्टे 19, तदनुसार अंग्रेजी तारीख 3 जनवरी सन् 2023 ई. सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 02 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र सायं 04 बजकर 26 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अगले दिन सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से दोपहर 04 बजकर 26 मिनट तक। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 19 मिनट से 10 बजे तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 04 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक।
आज का व्रत त्योहार – सुजन्म द्वादशी
सूर्योदय का समय : सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय : शाम 05 बजकर 36 मिनट पर।


आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।  सोचे हुए कार्य प्रगति में रहेंगे। यद्यपि कामकाज के सिलसिले में भ्रमण संभव है। यदि आप  प्रोपर्टी संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षा अनुसार प्रगति होगी। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। 
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।


मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लाभ  साधनों में वृद्धि होना संभव है। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यो में प्रगति होगी। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त हो होंगे। अर्थपरक यात्रा भी संभव है। 
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि संभव है। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षा के अनुसार प्रगति प्राप्त होगी।प्रस्तावित कार्य भी प्रगति में रहेंगे।                                                         

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूर्व दिनों की अपेक्षानुसार कामकाज़ में सुधार संभव है। करियर संबंधी रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे।कार्य स्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। 
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति होगी।। रोज़गारपरक योजनायें हल होंगी। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ विशेष कार्य सिद्ध हो सकते हो सकते हैं। धर्मकर्म में रुचि रह सकती है।


तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे,यद्यपि आर्थिक जोख़िम उठाने व लेनदेन में आपको सावधानी बरतने होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर


वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। स्वरोज़गार परक योजनाओं में प्रगति होगी। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। यद्यपि पैसों के लेनदेन में जोखिम उठाने से यथासंभव बचने का प्रयास करना होगा।    

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।यदि आप नये व्यवसाय की स्थापना के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। घर में धार्मिक व मांगलिक उत्सव संभव है। विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी।  

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति और प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षानुसार प्रगति संभव है। आपकी अन्य समस्याओं का भी समाधान निकल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको आशानुकूल प्रगति मिल सकती है। लेक़िन समय प्रबंधन पर आपको ध्यान देना होगा।


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल प्रगति संभव है। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आप कुछ ऐसे निर्णय भी ले सकते हैं,जिनके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *