सुप्रभात… 8 दिसम्बर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

आज 8 दिसम्बर 2022, गुरुवार है। विक्रम संवत 2079 और शक संवत 1944, के दिन सूर्य दक्षिणायन रहेगा। यह हेमन्त ऋतु के बीच मार्ग शीर्ष माह की शुक्ल पक्ष चल रहा है। आज सुबह 09:39:14 तक पूर्णिमा तिथि रहेगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। दोपहर 12:33:22 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा तदोपरान्त मृग नक्षत्र शुरू होगा। आज दोपहर तक साध्य योग अैर उसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा। आज क दिन दक्ष्रिण दिशा की य़ात्रा से बचना चाहिए। आज दोपहर 01:30:00 से 02:48:00 बजे तक राहु काल रहेेगा। यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।
आज के दिन सूर्योदय प्रातः 06:46 बजे होगा जबकि सूर्यास्त सायं 05:14 बजे होगा।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था

जन्म मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म 1721 में हुआ। इसी दिन महान उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का जन्म 1875 में हुआ। प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म इसी दिन 1877 में हुआ था। हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म भी आज के दिन 1897 में हुआ था। भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म 1900 में हुआ। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म इसी दिन 1901 में हुआ।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 1927 में इसी दिन हुआ था। भारतीय फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म 1935 में हुआ और इसी दिन भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म 1944 में हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन आज के दिन 1947 में हुआ। इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का निधन भी इसी दिन 1978 में हुआ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का निधन भी इसी दिन 2015 में हुआ।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जनें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। धन लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी। लेक़िन आज आपको कामकाज को लेकर व्यवस्थित व अनुशासित रहना चाहिए। नियमित कार्यों में ही ध्यान देना चाहिए।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। आज आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। कामकाज को लेकर कुछ अच्छी योजना आप बना सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास में भी इज़ाफ़ा होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। यद्यपि भागदौड़ अधिक हो सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।धन अपव्यय भी संभव है।अतः धन प्रबंधन पर आज भी ध्यान देने की ज़रूरत है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिलने का योग बन रहा है। घर परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। रुके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। आपका कोई उद्देश्य हल हो सकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलना भी संभव है।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगति की काफ़ी अच्छी संभावना बन रही है। कामकाज़ संबंधी लम्बित कार्य हल होंगे। मनोनुकूल स्थानांतरण संभव है। यदि आज आप कहीं साक्षात्कार देने जाते हैं,या कोई प्रतियोगी परीक्षा देते हैं,तो परिणाम आशानुकूल होंगे। 
कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन भी मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि की संभावनाएं बनी रहेंगी। लेक़िन आज आपको जोखिम वाले कार्यों से दूर रहने व पूरे समय कार्यस्थल में रहने की ज़रूरत है। यदि आप अधूरी शिक्षा को पूरी करने व किसी व्यावसायिक कोर्स करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आप अन्तिम निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ब्रेकिंग : भाई ने ही गला घोंटकर मार डाली बहन और फिर फंदे से झूल कर दे दी जान

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन जोखिम वाले कार्य आज भी हाथ में न लें। ख़ासकर जिनमें आर्थिक रिस्क हो। हालाँकि यदि आपका पैसा किसी विभाग में रुका हुआ है, या जानबूझकर किसी के द्वारा रोका गया है,तो पहल करें।परिणाम आपके अनुकूल हो सकते हैं। शोध संबंधी व अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। 
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में आज भी आपके लिए अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। यदि आप सौन्दर्य प्रसाधन,वस्त्राभूषण व कॉस्मेटिक आदि व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए किसी परिचित महिला के माध्यम से आपकी पसन्द का रिश्ता आ सकता है
धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोष जनक ढंग से व्यतीत होंगे।यदि आप नौकरी,व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। यदि आप यूनियन लीडर,कॉन्ट्रैक्टर व सफ्लायर आदि व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ न्यूज : देवरामपुर प्राइमरी स्कूल में हल्दूचौड़ आन लाइन संस्था ने लगाया आभा व आधार कार्ड बनाने का शिविर

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। फिर भी आप अपनी बुद्धि कौशल से कामकाज में कुछ नई संभावनाएं तलाश सकते हैं। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। लव रिलेशन में मनमुटाव दूर होंगे। आज आप घूमने-फ़िरने में भी दिलचस्पी ले सकते हैं।पैसों के लेनदेन व धन प्रबंधन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे प्रोपर्टी व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वरोज़गार की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे।परिजनों से मतभेद दूर होंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। मांगलिक उत्सव आज भी संभव है। घर के साजो सामान की भी आप ख़रीददारी कर सकते हैं।
मीन राशि- आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकरक रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी अपेक्षित प्रगति होगी। यदि आप करियर संबंधी किसी प्रोजेक्ट पर प्रेजेंटेशन देने जा रहे हैं, तो आपको क़ामयाबी हासिल होगी।आज आप किसी लाभ प्रद भ्रमण पर जा सकते हैं। यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। छोटे भाई-बहिन की उन्नति से ख़ुशी मिलने का योग बन रहा है। सहकर्मियों अथवा अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का बड़ा सवाल…तो क्या इस बार भी मानसून में गौला पुल से खतरे से खाली नहीं होगा सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *