सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, इतिहास और हमारा नया चैप्टर आज का राशिफल, सुनिए मां भगवती के भजन और भी बहुत कुछ सब एक साथ

आज वर्ष का 280वां दिन है। अब वर्ष में 85 दिन शेष हैं। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। आज प्रथम शैलपुत्री का व्रत व पूजन होता है। आज से देश भर में रामलीलाएं भी शुरू हो रही हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋषिकेश एम्स में कार्यक्रम है।

सूर्योदयः- प्रातः 06:10:00 सूर्यास्तः- सायं 06:50:00

विक्रम संवतः 2078,शक संवतः 1943, आयनः दक्षिणायन, ऋतुः शरद ऋतु,मासःअश्विन माह
पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः प्रतिपदा तिथि 13:48:00 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, तिथि स्वामीः प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं।
नक्षत्रः चित्रा 09:50:00 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र नक्षत्र स्वामीः- चित्रा के स्वामी मंगल देव हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं। योगः- वैधृति 25:39:06 तदोपरान्त विषकुंभ, गुलिक कालः शुभ गुलिक काल 09:12:00 A. M से 10:40:00 A.M तक, दिशाशूलः गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। राहुकालः आज का राहु काल 01:36:00 P.M से 03:04:00P.M तक
तिथि का महत्वः इस तिथि में कद्दू नही खाना चाहिए यह तिथि प्राण प्रतिष्ठा, चूड़ा कर्म, गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है।

आज अपनी उत्तरखंडी भाषा में करें मां भगवती की आरधना नरेंद्र नेगी के स्वर में


आज इस समय पर करें घट स्थापना
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। 7 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और अखंड ज्योत जलाई जाती है। नवरात्रि का दौरान मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना का विशेष महत्व है। घट स्थापना के दिन चित्रा नक्षत्र जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन कन्या राशि में चर्तुग्रही योग का शुभ संयोग बन रहा है। घट स्थापना मुहूर्त 7 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट के बीच है। जो लोग इस शुभ योग में कलश स्थापना न कर पाएं, वे दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक लाभ का चौघड़िया में और 1 बजकर 42 मिनट से शाम 3 बजकर 9 मिनट तक अमृत के चौघड़िया में कलश-पूजन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

आज सुनिए मां भगवती के कुछ चुनिंदा भजन

मुग़ल सेना ने 1586 को कश्मीर में प्रवेश किया।
बंगाल में 1737 को 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।
विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा 1840 में बना।
अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय 1868 को खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका 1919 में प्रकाशित।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में 1940 को रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने 1942 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश 1949 को बना।
चीन में 1950 को कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
मदर टेरेसा ने 1950 को कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
चंडीगढ़ 1952 में पंजाब की राजधानी बनी।
सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर 1959 को ली गई।
सोवियत संघ ने 1977 में चौथे संविधान को अंगीकार किया।
भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन 1992 में किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना 1992 में की गई।
सूर्य बहादुर थापा द्वारा 1997 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार 2000 में हासिल किया।
जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध 2000 में घोषित किया।
आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ 2001 को शुरू हुआ।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा 2003 को की।
जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में 2004 को भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास 2008 को चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा 2011 में की गई।
7 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी नरहरि पारिख का जन्म 1891 में हुआ।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का जन्म 1907 में हुआ।
प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का जन्म 1914 में हुआ।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म 1922में हुआ।
प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म 1924 में हुआ।
रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म 1952 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म 1978 में हुआ।
भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म 1979 में हुआ।
7 अक्टूबर को हुए निधन
सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का निधन 1708 में हुआ।
प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन 1961 में हुआ।
केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन 1971 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : सड़क के बीच खड़े सांड ने स्कूटी सवार युवक को उतारा मौत के घाट, युवक के सीने के आर पार हो गए थे सांड के सींग

आज का राशिफल
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशि फल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके के घर में किसी मांगलिक कार्य का उत्सव शुरू हो सकता है।आपके लिए नजदीकी रिश्तेदारी से रिश्ता भी आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृष राशि- आज आप किसी कार्य की शुरुवात कर सकते हैं। यदि आप पहले से किसी कार्य को करते हुए चले आ रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आप  काम संबंधी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनुज भाई-बहिन और मित्रों से आपको आज प्रसन्नता और सहयोग मिलेगा।।मिथुन राशि-आज आपको कार्य के प्रति सावधान रहना होगा। जल्दबाजी की प्रवृत्ति आपको किसी समस्या में उलझा सकती है। धन का निवेश भी सोच समझकर ही करें,क्योँकी निवेश का योग तो बन रहा है,लेकिन निवेश कहाँ और कैसा करना है, ये विचारणीय विषय है।   

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।आपके घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। और कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नति और प्रगति का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों या प्रेमी-प्रेमिका से मिलने का भी आज योग बन रहा है। आज आपको जोखिम वाले भी करने चाहिए, परिणाम आपके पक्ष में होंगे।   

सिंह राशि-आज आपका व्यर्थ का भ्रमण और व्यर्थ में अपव्यय हो सकता है। प्रास्तावित कार्यो में कुछ रुकावट तो आ सकती है, लेकिन सफलता मिलने के भी योग हैं। आज आपके मन में स्थानपरिवर्तन के विचार भी आ सकते हैं,लेकिन ये विचार क्षणिक ही होंगे।
कन्या राशि-आज आप नौकरी व्यवसाय में अच्छा कर सकते हैं। आपको धन लाभ भी हो सकता है, यदि आपका पैसा कहीं  रुका हुआ  है, तो आज वापस मिल सकता है। किसी कार्य को लेकर आज आपको मित्रों का बहुत अच्छा सहयोग मिल सकता है। स्वस्थ संबंधी कारणों से आप आंशिक परेशान रह सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आप कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है।और विचारों में बहुत ही सकारात्मक रहने वाली है। 
वृश्चिक राशि-आज आपका मन काफी गतिशील रह सकता है। मन में उलझन और किसी गलत निर्णय के कारण आप परेशान रह सकते हैं। किसी नई गतिविधि से आपको आज नही जुड़ना होगा। बाकी आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।                                   
धनु राशि-आज आपके नियमित कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन नये कार्यों को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आप जल्दबाज़ी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। ख़ासकर धन संबंधी निर्णय आपको आज टाल ही देने चाहिए।
मकर राशि-आज आपको नौकरी या किसी अन्य प्रकार का  रोजगार मिल सकता है,आपके जीवन साथी को भी नौकरी में तरक्की मिल सकती है। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े हुए  हैं,तो आपको भी आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।..
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। यदि आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज ही शुरू कीजिये। आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको सुनहरा मौका मिल सकता है।
मीन राशि-आज आपको परिश्रम के अनुरूप लाभ कम होने की संभावना है। यह भी संभव है, कि आपका पूरा परिश्रम ही व्यर्थ चला जाय। विद्यार्थी लोगों को भी आज काफी सावधान रहने की जरूरत है,संस्थागत किसी विवाद में उलझने के योग बन रहे हैं। आप संतान को लेकर भी चिंतित हो सकते ।   
संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: संदीप सांख्यान मिले बस दुर्घटना के घायलों से, दुख जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *