सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, सुनिए ऐसा भजन ​जिससे रहेगा पूरा दिन मन प्रसन्न, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

8 सितंबर 2021, ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 251 दिन है। वर्षं में अभी और 114 दिन बाकी है। वर्ष का यह 37 वां सप्ताह चल रहा है। यह वर्ष का 37वां बुधवार भी है।

सूर्योदयः- प्रातः 05:49:00 सूर्यास्तः- सायं 06:11:00

8सितंबर 2021, बुधवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- दक्षिणायन, ऋतुः- शरद ऋतु, मासः- भाद्र माह, पक्षः- शुक्ल पक्ष तिथिः- द्वितीया तिथि 26:34:42 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, तिथि स्वामीः- द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं। नक्षत्रः- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 15:56:09 तक तदोपरान्त हस्त, नक्षत्र स्वामीः- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी है। योगः- शुभ 23:35:49 तक तदोपरान्त शुक्ल, दिशाशूलः- बुधवार के दिन उत्तर दिशा में यात्रा करना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनिया या तेल खाकर निकले। गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 10:44:00 A.M से 12:18:00 A.M तक, राहुकालः- आज का राहु काल 12:18:00P.M से 01:25:00P. M तक, तिथि का महत्वः- इस तिथि में बैंगन और नींबू नही खाना चाहिए यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।

आज करें श्रीगणेश के साथ अपने दिन का शुभारंभ

यह मीठा भजन सुनेंगे तो पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मात्र पुलिस विभाग ही खनन माफिया पर कर रहा कार्रवाई, अन्य विभाग गहरी नींद में : हंडूर पर्यावरण संस्था

आज का इतिहास

1549- फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900- टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1952- जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962- चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1966- लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।
1967- आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1988- फगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
2000- भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
2002- नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2006- महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव बम धमाके हुये।
2008- सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
2008- प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की।
2009- भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
2013- पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
ये भी पढ़ेें: लैंडर ‘विक्रम’ की ‘खामोशी’ का राज अगले तीन दिन में खुलेगा, इसरो ने जताया विश्वास

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : मांजू विद्यालय में रेडीनेस मेले का आयोजन

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म 1910 को हुआ था। अमेरिकी हास्य अभिनेता (योर शो ऑफ शोज़) सिड सिज़र का जन्म 1922 में हुआ। गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को हुआ था।
20 भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गा चुकी आशा भोसले का जन्म 1933 को हुआ था।
स्वीडिश डीजे अवीची का जन्म 1989 में हुआ।
वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर लॉरी विलियम्स का जन्म 2002 को हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: शोभित बने कांग्रेस के मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर, जताया आभार

8 सितंबर को हुए निधन

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य रहे फिरोज गांधी का निधन 1960 को हुआ था।
शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन 1982 में हुआ वे जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के मुख्यमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *