सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, कीजिए भगवान सूर्य का पुण्य स्मरण और पढ़िए आज का इतिहास, इसके अलावा भी बहुत कुछ

12 सितंबर ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 255वं दिन है। साल में अभी और 110 दिन बाकी है। इस वर्ष का यह 37वां रविवार है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:51:00 सूर्यास्तः- सायं 06:09:00

रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः तांबे के बर्तन में लाल चंदन गुड़ और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य देना चाहिए।

12 सितंबर 2021, रविवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- दक्षिणायन, ऋतुः- शरद ऋतु
मासः- भाद्र माह, पक्षः- शुक्ल पक्ष, तिथिः- षष्ठी तिथि 17:21:39 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि, तिथि स्वामीः- षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। नक्षत्रः- विशाखा 06:56:29 तक तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी है। योगः- विशाखा 09:50:00 तक तदोपरान्त विषकुंभ, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 04:57:00 से 06:30:00 तक, दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान खाकर निकलें। राहुकालः- आज का राहु काल 03:23:00 से 04:57:00 तक तिथि का महत्वः- इस तिथि में नीम नही खाना चाहिए यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।

आज रविवार की सुबह को इस भजन को सुनकर बनाएं शुभ

आज का इतिहास

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

1398 : तैमूर घोड़ों की 92 टुकड़ियों के साथ सिंधु नदी के किनारे पहुंचा और अटक में नदी को पार किया।
1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।
1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2012 : एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : सरकारी नौकरी न मिलने से इंजीनियर युवक ने नानी के घर फंदा लगाकर की दी जान

आज के दिन जन्में प्रसिद्ध लोग

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फ़ीरोज़ गाँधी का जन्म 1912 को हुआ था।
अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म 1922 को हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कैंची धाम के दर्शन किए, देखें वि​डियों

12 सितंबर को हुए निधन

प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन 1922 को हुआ था।
प्रसिद्ध रचनाकार रांगेय राघव का निधन 1962 को हुआ था।
प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) जयकिशन का निधन 1971 को हुआ था।
भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक रंजन का निधन 1983 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *