सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, गरीबी उन्मूलन दिवस पर खास जानकारी, आज के इतिहास के साथ और भी बहुत कुछ

17 अक्टूबर ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 290वॉ दिन है। साल मे अभी और 75 दिन बाकी है। कार्तिक संक्रांति, आकाश दीपदान प्रारंभ। अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
सूर्योदयः- प्रातः 06:17:00
सूर्यास्तः- सायं 05:43:00

आज का पंचांग
17 अक्टूबर 2021 दिन- रविवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, अश्विन माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 17:40:00 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि
तिथि स्वामीः- द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। शतभिषा नक्षत्र 09:53:29 तक तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। वृद्धि 21:38:27 तक तदोपरान्त ध्रुव
शुभ गुलिक काल 02:58:00 से 04:24:00 तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। आज का राहु काल 04:24:00 से 05:49:00 तक, द्वादशी तिथि में मसूर नहीं खाना चाहिए यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।

आज सुनिए अनूप जलोटा के स्वर में शानदार भजन

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
यह दिवस गरीबी में रह रहे लोगों के संघर्ष को जानने-समझने और उनकी कठिनाइयों को दूर करने के प्रयासों का मौका देता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 22 दिसंबर, 1992 को प्रत्येक वर्ष ‘17 अक्टूबर’ को इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2015 में 1.90 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन की आय के 736 मिलियन लोग अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करते थे। इनके अनुसार, वर्ष 2018 में विश्व के लगभग 8 प्रतिशत श्रमिक एवं उनके परिवार प्रतिदिन 1.90 अमेरिकी डॉलर से कम प्रति व्यक्ति आय पर जीवन- यापन करते थे। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले अधिकांश लोग दो क्षेत्रों दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में रहते हैं।

17 अक्टूबर का इतिहास

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पहुंचे उत्तराखंड के महासू धाम

ग्रीसवाल्ड विश्वविद्यालय की स्थापना 1456 में हुई। यह उत्तरी यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद 1806 को हत्या कर दी गयी।
कलकत्ता बंदरगाह को 1870 में एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री 1878 में चुने गये।
वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए 1888 में आवेदन किया।
बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा 1912 में की।
प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने 1917 को पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी 1933 में जर्मनी से अमेरिका चले गये।
द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर 1941 में हमला किया।
मदर टेरेसा को 1979 में शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
पश्चिम एशिया शांति वार्ता 2000 को सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में 2003 को सफलता प्राप्त की।
ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा 2003 को की गई।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क 2004 में भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
आयरिश लेखिका एनी एनराइट को 2007 में उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने 2008 में निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने 2009 में पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापकसर सैयद अहमद खाँ का जन्म 1817 में हुआ।
प्रसिद्ध अमेरिकी नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म 1817 में हुआ।
भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का जन्म 1877 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का जन्म 1887 में हुआ।
हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म 1936 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म 1955 में हुआ।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले का जन्म 1970 में हुआ।
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म 1970 में हुआ।
17 अक्टूबर को हुए निधन
हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात स्वामी रामतीर्थ का निधन 1906 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती पहुंचे सोलन, सुनी रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *