सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, सुनिए गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की महिमा, पढ़िए आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

10 सितंबर ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 253वं दिन है। साल में अभी और 112 दिन बाकी है।इस वर्ष का यह 37वां शुक्रवार है।

सूर्योदयः- प्रातः 05:50:00 सूर्यास्तः- सायं 06:09:00

10 सितंबर 2021, शुक्रवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु , भाद्र माह, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 21:58:43 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं। चित्रा नक्षत्र 12:58:45 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं।, ब्रह्मा 17:41:13 तक तदोपरान्त इन्द्र, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 07:36:00 से 09:10:00 तक, राहुकालः- आज का राहु काल 10:44:00 से 12:18:00 तक, इस तिथि में मूली नही खाना चाहिए यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।

गणेश चतुर्थी पर आज करें भगवान गणेश को प्रसन्न

https://youtu.be/nLuOXw8mtDQ

शुक्रवार को मां की गुणगान करके बनाए दिन को शुभ

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत

आज का इतिहास
1785: प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1846: एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847: हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1914: फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
1939: कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1961: सोवियत संघ ने 10 सितंबर नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1974: अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976: इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
1998: येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
2002: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2008: स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रांची में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, 15 घायल

10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1887 – गोविन्द बल्लभ पंत – भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री
1872- रणजीत सिंह (क्रिकेटर), जिनके नाम पर रणजी ट्राफी खेली जाती है।
1890: हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म हुआ।
1892-आर्थर एच काम्पटन, नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक
1944: आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म हुआ था।
1972: भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर... जनता वोट की चोट से देगी कांग्रेस को जवाब : महेंद्र धर्माणी

10 सितंबर के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन
1923: बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।
1965: विजेता भारतीय सैनिक परमवीर चक्र सन्मानित होशियार सिंह दहिया का निधन हुआ।
1965- अब्दुल हमीद का निधन, भारत-पाक युद्ध, 1965 में परमवीर चक्र से सम्मानित।

आपको या आपके दोस्तों को हमारी खबर नहीं मिल पा रही है तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्स अप ग्रुप को ज्वाइन करें, हर ताजी खबर आपके मोबाइल पर आएगी

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *