सुप्रभात..जानिए आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का अपना राशिफल

4 अप्रैल 2022, सोमवार, 4 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 94वॉ दिन है। साल में अभी और 271 दिन बाकी है। तृतीया तिथि का प्रारंभ 03 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 12:38 बजे हुई है, इसका समापन 4 अप्रैल दिन सोमवार को दोपहर 01:54 बजे होगा। ऐसे में चैत्र शुक्ल तृतीया आज है यानी आज मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। सूर्योदयः- प्रातः 05:50:00, सूर्यास्तः- सायं 06:10:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष,
तृतीया तिथि 13:56:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 22, रमजान 02, हिजरी 1443 (मुस्लिम), भरणी 14:28:00 तक तदोपरान्त कृतिका नक्षत्र, भरणी के स्वामी शुक्र जी हैं तथा कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य जी हैं। प्रीति 07:13:29 तक तदोपरान्त आयुष्मान, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। शुभ गुलिक काल 01:58: 00 P.M से 03:32:00 P.M तक, आज का राहु काल 11:13:00 A.M से 12:35:00 P.M तक

आज का इतिहास
1905 में आज के ही दिन हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी। 1979 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी दी गई थी।
1994 में आज के ही दिन तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा। 1997 में इसी दिन क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2001 में चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल। 2004 में भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई। 2006 में इसी दिन ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे। 2008 में आज के ही दिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की, उधर पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया और 2010 में माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी थी।

आज के दिन जन्मे कुछ प्रसिद्ध लोग

1889 में हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ था। 1905 में इसी दिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ नृपेन चक्रबर्ती का जन्म हुआ था। 1908 में आज के ही दिन भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य बेगम ऐज़ाज़ रसूल का जन्म हुआ था। 1933 में इसी दिन पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बापू नादकर्णी का जन्म हुआ था। 1949 में आज के ही दिन भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म हुआ था। 1969 में इसी दिन भारतीय फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री पल्लवी जोशी का जन्म हुआ था। पल्लवी ने हालिया चर्चित फिल्म कश्मीर फाइल में निगेटिव शेड वाला महिला किरदार निभाया है। 1972 भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल लीसा रे का जन्म हुआ था और 1976 में इसी दिन भारतीय अभिनेत्री सिमरन का जन्म हुआ।
आज के दिन इनकी है पुण्य तिथी
1987 में इसी दिन हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय का निधन हुआ था। 1995 को इसी दिन भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का निधन हुआ था और 2019 प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार वेदवती वैदिक का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : लॉर्ड महावीर ग्रुप की प्रबंधक आशिमा जैन बनीं सोलन स्विमिंग एसोसिएशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

आज का राशिफल
मेष राशि:आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप अपने माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। आज आप दोस्तों से बिजनेस के लिये कुछ नये आइडिया लेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
वृषभ राशि:आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनायेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आयेगा। देवी मां की कृपा से आज आपका कोई बड़ा काम से पूरा होगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के रिश्तों में मिठास आयेगा। माँ शैलपुत्री को लौंग अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि:आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने साथ ही अपने घर वालों के सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। दुर्गा जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
सिंह राशि:आज आपको सबके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाकर रखने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा ऑफर आयेगा। इस राशि के बुक सेलर्स को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। माँ शैलपुत्री को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
कन्या राशि:आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर आप घर पर धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। आज आपको अपने कार्य में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। माँ दुर्गा को पुष्प अर्पित करें, आपके सभी काम सफल होंगे।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माँ शैलपुत्री को खीर का भोग लगाएं, रुके हुये सभी कार्य पुरे होंगे।
वृश्चिक राशि:आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। आज आपको धन लाभ होने का योग बन रहे है। दुर्गा जी को नारियल अर्पित करें, समस्याओं का समाधान मिलेगा।
धनु राशि:आज आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में शामिल होंगे। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव करेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। प्रॉपर्टी लेने का योग बना हुआ है। देवी माँ को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।
मकर राशि:आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने से लोगों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, पारिवारिक संबंधों में मजबूत आयेगी।
कुंभ राशि:आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। मां शैलपुत्री आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, सभी कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।
मीन राशि:आज आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आप आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेटस को गिफ्ट मिलेगा, जिससे रिश्ते में और मजबूती आयेगी। देवी माँ को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आपक दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *