सुप्रभात, पढ़िये आज का पंचांग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल, सुनिए आज की सुबह को मंगलमयी वाला भजन

ग्रेगरियन कैलेंडर के अनुसार आज वर्ष का 315वाँ दिन है। वर्ष समाप्त होने में अभी 51 दिन शेष हैं । आज छठ पूजा का अंतिम दिन है। सूर्योदयः- प्रातः 06:13:11, सूर्यास्तः- सायं 05:47:00

आज का पंचांग
11नवंबर 2021, गुरूवार, विक्रम संवतः 2078, शक संवतः 1943, आयनः दक्षिणायन, ऋतुः हेमंत ऋतु, मासः कार्तिक माह, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः सप्तमी तिथि 12:09:00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, तिथि स्वामीः सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव जी हैं तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिवजी हैं। नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र 14:59:00 तक तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र, नक्षत्र स्वामीः श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव हैं तथा घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। योगः वृद्धि 08:00:00 तक तदोपरान्त ध्रुव, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 09:22:00 से 10:43:00 तक, दिशाशूलः- गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। राहुकालः आज का राहु काल 01:26:00 से 02:47:00 तक।

आज इस शानदार भजन के साथ करें अपने दिन का शुभारंभ

आज का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपका बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो साकारात्मक पहल करें। प्रयास सफल होंगे। आज आपका रुझान  “मंत्र”जप,ध्यान आदि की ओर अधिक रह सकता है। स्थाई संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।
वृष राशि-यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने वाली है। यदि आज आप किसी काम की शुरुवात करते हैं, तो भाग्य की अनुकूलता के कारण कार्य सिद्धि की पूर्ण संभावना है। लेकिन आज कार्य स्थल छोड़कर आपको कहीं भी नही जाना चाहिए और यदि आप सामाजिक कार्य करते हैं, तो आज जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में बाधा आ सकती है। आज आपको नियमित कार्यों को ही प्रधानता देनी होगी। शारीरिक कष्ट भी आपको आज रह सकता है।
कर्क राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से बहुत अच्छा रिश्ता मिलने वाला है। नौकरी व्यवसाय वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। 
सिंह राशि-आज आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है,यदि आप नौकरी पाने या व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से पीड़ित हैं, तो आज आपका शत्रु परास्त होने वाला है।
कन्या राशि-आज आप लाभ के साधनों को कैसे बढ़ाया जाय,इस विषय पर चिंतन और मनन कर सकते हैं। आज आप नौकरी या व्यवसाय में सहयोग पाने हेतु किसी  समर्थवान व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। सन्तान पक्ष से थोड़ा अशान्ति मिल सकती है।
तुला राशि-आज आप पारिवारिक अशान्ति के कारण चिंतित रह सकते हैं। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र में भी पड़ सकता है। आज आपका व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज आपका कार्य के प्रति पूर्ण समर्पणभाव  रहेगा। जिस कार्य को आप कर रहे हैं, उसमें अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आज किसी काम को भी शुरू करना चाहते हैं,तो अवश्य करें कार्य सिद्ध  होगा। आज आपको यश,मान,सम्मान और पारितोष भी मिल सकता है।
धनु राशि-आज आपको कोई जोखिम वाला काम नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी निजी कम्पनी में में काम करते हैं,तो उच्चस्थ कर्मचारियों से अच्छा संवाद  बनाये रखें, अन्यथा नौकरी को खतरा हो सकता है।
मकर राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।बहुत दिनों से रुके कार्य आपके आज पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो आज आपकी पदोन्नति संभव है।
कुंभ राशि-आज आपको अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए,नौकरी या व्यापार स्थल में भी आज आपको धैर्य और शान्ति बनाए रखनी होगी,अन्यथा आप वेबजह  वाद-विवाद में उलझ सकते हैं।आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन की हानि भी कर सकते हैं। 
मीन राशि-आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी निजि परिजन के माध्यम से नौकरी या व्यापार में आपको बहुत बड़ा सहयोग मिल सकता है। यदि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा दिशा निर्देशन प्राप्त होगा। संतान की उन्नति प्रगति से भी आपको प्रसन्नता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  3 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

#आपका_दिन_शुभ_हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *