सुप्रभात : पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए बजरंग बाण लता जी के स्वरों में और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना राशिफल

सूर्योदयः- प्रातः 06:47:00
सूर्यास्तः- सायं 05:13:00

आज का पंचांग
28 दिसंबर 2021, मंगलवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन,
शिशिर ऋतु, पौष माह, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि 18:11:00 तक तदोपरान्त दशमी तिथि,
नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं। चित्रा नक्षत्र 28:11:56 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं। अतिगंड योग 28:18:00 तक तदोपरान्त सुकर्म योग, शुभ गुलिक काल 12:22:00 से 01:39:00 बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। राहु काल 02:57:00 से 04:14:00 तक इस तिथि में लौकी या कद्दू नही खाना चाहिए व कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है।

मंगलवार की प्रात: सुनें बजरंग बाण, लता मंगेशकर की मधुर आवाज में

आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी  उलझनों वाला रह सकता है। ख़ासकर आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आप भावनाओं के वेग में अपना कोई नुकसान उठा सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आप परेशान रह सकते हैं। आज आपको निवेश या लेनदेन से भी बचना होगा। उपरोक्त सावधानी बरतने के बाद आपका दिन संतोषजनक व्यतीत होगा।
वृष राशि- आज आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय वर्ग के लोगों को उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। इसी प्रकार जो लोग व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचाराधीन हैं,उन्हें भी कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र चलाने के बारे में विचार बना सकते हैं।
मिथुन राशि-आज  आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे। आप जमीन आदि स्थाई संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं। किसी नये काम से आप जुड़ सकते हैं। आज आपकी  रुचि  खानपान के प्रति भी अधिक रह सकती है। वेरोजगार लोगों के लिए आज दिन उपलब्धि कारक रह सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य निर्विवाद गति से चलते रहेंगे। लेकिन किसी कार्य को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि,यदि कोई कागजी कार्यवाही करनी हो,तो बहुत  ही सावधनी बरतें। अन्यथा कोई त्रुटि रह सकती है। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।पेट में विकार होने की संभावना बन सकती है।          
सिंह राशि-आज आपका मन अशान्त रह सकता है, किसी प्रियंजन के वियोग के कारण भी आप उदास रह सकते हैं। इसके अलावा आप किसी के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ सकते हैं,प्रियतम या प्रेयसी के साथ किसी पर्यटन स्थल में जाने का, मन भी बना सकते हैं।
कन्या राशि-आज आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप पुराने व्यवसाय को नई तकनीकि के साथ जोड़ने की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। आपको किसी परिचित या रिश्तेदार व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप काम के प्रति जिम्मेदार बने रहेंगे। यदि आप किसी सरकारी संस्था के साथ अनुबन्ध पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष लाभ हो सकता है। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को भी आज ख्याति या आर्थिक लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  30 अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

वृश्चिक राशि-आज आपकी रुचि धर्म और धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। युवा वर्ग के लोग आज काफी सक्रिय और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी आज बन सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आपको उन्नतिकारक कुछ अच्छे मौके अवश्य मिल सकते हैं।
धनु राशि-आज आपके मन मस्तिष्क में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है। आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।लेकिन यदि आप सकारात्मक बने रहते हैं, तो आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। बल्कि शोध संबंधी कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धि कारक भी रह सकता है।
मकर राशि-आज आपके जीवन साथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नति और प्रगतिकारक है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी विशेषज्ञ के द्वारा बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है।
 कुम्भ राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है,व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए जूझ रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज भी आपका दिन सामान्य व्यतीत होगा। नये कार्यों की शुरुआत में अड़चनें आ सकती है। लेकिन यदि आप नौकरी व्यवसाय हेतु घर से दूर अथवा देशान्तर जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पेट विकार से आज भी आप पीड़ित रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको विचार शक्ति भी मजबूत रखनी होगी। अन्यथा आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *