सुप्रभात, आज का पंचांग, भगवान श्री हरि के भजन कर पाएं दीर्घायु, जानें आज की तारीख का इतिहास और कौन जन्मा आज- किसका हुआ था निधन

24 जून 2021 दिन-गुरुवार, सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:00, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- उत्तरायण, ऋतुः- ग्रीष्म ऋतु, मासः- ज्येष्ठ माह, पक्षः- शुक्ल पक्ष, तिथिः- पूर्णिमा तिथि 12:02:16 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, तिथि स्वामीः- पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। नक्षत्रः- ज्येष्ठा 09:40:00 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र, नक्षत्र स्वामीः- ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं तदोपरान्त मूल नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। योगः- शुक्ल 06:00:08 तक तदोपरान्त ब्रह्मा, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 08:53:00 से 10:37:00 तक, दिशाशूलः- गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें।
राहुकालः- आज का राहु काल 02:08:00 से 03:52:00 तक, तिथि का महत्वः- इस तिथि में घी नही खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है।

आईये आज की सुबह भगवान विष्णु का करें पुण्य स्मरण

जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ
2004 – जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
2005 – अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
2006 – फ़िलिपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
2007 – इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
24 जून को जन्मे व्यक्ति
1937 – जगन्नाथ मिश्रा – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1937 – अनीता देसाई – अंग्रेज़ी साहित्य की प्रख्यात लेखिका हैं।
1897 – ओंकारनाथ ठाकुर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक
1885 – तारा सिंह – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।
1869 – दामोदर हरी चापेकर – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
1863 – विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे – प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।

24 जून को हुए निधन
1564 – रानी दुर्गावती – भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।
1950 – दरबान सिंह नेगी – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार “विक्टोरिया क्रॉस” मिला था।
1881 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा – ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी पांच सालों में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा : रणधीर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *