सुप्रभात…आज का पंचांग, आज होने वाली परीक्षा, आज का इतिहास, सुनिए श्रीमद भागवत, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

28 जून, मंगलवार, दर्श अमावस्या, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:00

आज का पंचांग

संवतः2075, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि समस्त, अमावस्या तिथि के स्वामी पित्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। मृगशिरा नक्षत्र 19:05:00 तक तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं तथा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं। गंड 07:46:00 तक तदोपरान्त वृद्धि, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए, शुभ गुलिक काल 12:24:00P.M से 02:08:00P.M तक, आज का राहुकाल 03:53:00P.M से 05:38:00P.M तक, यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है।
आज होने वाली परीक्षाएं
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग हर साल सरकारी नौकरी के लिए कुछ परीक्षाएं आयोजित करवाता है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से लैब असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा 28, 29 और 30 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा केंद्र की जानकारी व एडमिट कार्ड पर लिखे दिशा-निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लें। इस परीक्षा के जरिए 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। लैब असिस्टेंट साइंस- 461 पद, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में लैब असिस्टेंट साइंस-16 पद, जूनियर लैब असिस्टेंट- 48 पद, कॉलेज एजुकेशन कमिश्नरेट में लैब असिस्टेंट साइंस- 208 पद, लैब असिस्टेंट ज्योग्राफी- 133 पद, लैब असिस्टेंट होम साइंस- 39 पद


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1883 – हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म हुआ था।
1921 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव पी. वी. का जन्म हुआ था।
1976 – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म हुआ था।
1995 – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1972 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन हुआ था।
2012 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ था।
आज सुनिए आचार्य अनिरूद्धाचार्य से श्रीमदभागत

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है।आज आपकी पिछली परेशानी दूर हो रही है। भाग्य अनुकूल होने के कारण आज आपके असंभव कार्य भी सम्भव होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी और संडोली के बीच बनेंगे चार रेलवे प्लेटफार्म

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। प्रास्तावित कार्यों में व्यवधान आ सकता है। कुछ मानसिक उलझनों के कारण भी परेशान रह सकते हैं। अतः आज आपको विशेष रूप से स्वयं को मानसिक तौर पर मजबूत और स्थिर रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: एचएएस धर्मपाल चौधरी सोलन जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको आर्थिक लाभ और उन्नति प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान मिलने की भी सम्भव बनती है।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत कुछ संघर्षकारक रह सकता है।अतः आपको जोखिम वाले कार्यों से बचना होगा और अपने दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित रखना उचित होगा।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके रुके कार्य आगे बढ़ने शुरू होंगे। यदि आप किसी कार्य की पूर्णता के लिए किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग लेना चाहते हैं, तो अवश्य लें आपको उचित सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रह सकता है। विशेष रूप से आपके कार्य क्षेत्र में कोई लाभकारी व आगामी भविष्य के लिए उपयोगी बदलाव हो सकते हैं। आपके यदि कोई कार्य लंबित हैं, तो भी आज पूर्णता की ओर बढ़ सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए वैसे तो सामान्य शुभ रहने वाला है, लेकिन आपको कुछ सावधानियां अवश्य बरतनी होगी। ख़ासकर कार्य क्षेत्र में कोई प्रयोग या बदलाव की कोशिश न करें और ना ही अपने कार्य स्थल को छोड़े।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ हवालबाग निवासी युवक गिरफ्तार

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। इसके अलावा धन के अपव्यय की भी संभावना बन रही है। अतः आज आपको धन और समय दोनों का विशेष प्रबंधन करना होगा।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। आप वाहन या घर के लिए कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आपके लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी पदोन्नति किसी कारणवश रुकी हुई है, तो आज आपकी पदोन्नति का राश्ता स्पष्ट हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपका दिन संघर्षमय रह सकता है। आपके दैनिक कार्य भी दुष्प्रभाववित हो सकते हैं। गलत निर्णयों के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। अतः आज आपको धैर्य और संयम के साथ दिन व्यतीत करना होगा।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा उलझन वाला रह सकता है। आपकी दैनिक दिनचर्या का क्रम असंतुलित हो सकता है। हालांकि आप का चिंतन आज सकारात्मक ही बना रहेगा फलस्वरूप आप अपने कार्यों को व्यवस्थित करने में सफल भी हो सकते हैं।

आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *