सुप्रभात… आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनिए श्री सुंदर कांड और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

26 जुलाई 2022, मंगलवार, सावन शिवरात्रि व्रत , कारगिल विजय दिवस, सूर्योदयः. प्रातः 05: 21: 00, सूर्यास्तः. सायं 05: 39: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, ऋतु: वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि 06: 18: 00 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि, त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। आर्द्रा नक्षत्र 04: 40: 00 तक तदोपरान्त पुनर्वसु, आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं। व्याघात योग 13: 31: 52 तक तदोपरान्त हर्षण, शुभ गुलिक काल 10: 45: 00 एएम से 12: 27:00पीएम तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकाल 12: 27: 00 एम से 02: 09: 00 पीएम तक, यह तिथि अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यो के लिए शुभ मानी गयी है।कारगिल विजय दिवस
भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 1971 के भारत.पाक युद्ध के बाद भी कई दिन सैन्य संघर्ष होता रहा। इतिहास के मुताबित दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण के कारण तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। जिसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का वादा किया गया था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा और इस घुसपैठ का नाम ’ऑपरेशन बद्र’ रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। पाकिस्तान यह भी मानता है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तनाव से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में मदद मिलेगी।
प्रारम्भ में इसे घुसपैठ मान लिया था और दावा किया गया कि इन्हें कुछ ही दिनों में बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन नियंत्रण रेखा में खोज के बाद और इन घुसपैठियों के नियोजित रणनीति में अंतर का पता चलने के बाद भारतीय सेना को अहसास हो गया कि हमले की योजना बहुत बड़े पैमाने पर किया गया है। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय नाम से 2 लाख सैनिकों को भेजा। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान 550 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1874: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म ।
1914: भारत की प्रसिद्ध कवियत्रियों में से एक विद्यावती ’कोकिल’ का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1966: भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का निधन।
काम की बात
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी ने बिहार डीईआईईडी 2022 परीक्षाओं के शेड्यूल के तहत बीएसईबी बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन परीक्षा 26 जुलाई से 1 अगस्त, 2022 तक प्रथम वर्ष के उम्मीदवारों के लिए और द्वितीय वर्ष के उम्मीदवारों के लिए, परीक्षा 2 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपका व्यवसाय यथावत चलता रहेगाए लेकिन यदि आप नौकरी वर्ग से हैंएतो आज आपको किसी प्रकार का लाभ व अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भी ओतप्रोत रह सकते हैं। निकटस्थ बंधुजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लेक़िन वाणी में कठोरता,क्रोध की अधिकता व धन के अपव्यय की संभावना बन सकती है। रक्तचाप और नेत्र विकार भी बढ़ सकता है। आप अकारण शंका.आशंकाओं से भी घिरे रह सकते हैं।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यवसाय में थोड़ा उतार.चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, नौकरी में भी आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेक़िन किसी कारणवश रुके हुए कार्य व आज कल प्रस्तावित कार्य व्यवधान आने के बाबजूद भी पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और कार्य के प्रति समर्पण भी बना रहेगा। लेक़िन आज आपको दोस्तों व अधीनस्थ कर्मचारियों से धोखा मिल सकता है। रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत लोगों को आज सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन आर्थिक संकटों से आपको जूझना पड़ सकता है। बनते-बनते कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। कुछ पारिवारिक उलझनें भी आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना भी बन रही है।हालांकि आपके सोचे हुए कार्य अड़चनों के वाबजुद भी पूरे होंगे। लेक़िन बनते हुए रिश्ते अन्तिम चरण पर टूट सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए शिव स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज आपको कामकाज को लेकर अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। जमीन, मकान संबंधी कोई समस्या चली आ रही है, तो आज वह समस्या बढ़ सकती है। आप का मनोबल भी आज कमज़ोर रह सकता है। लेक़िन अड़चनों के बाबजूद नौकरी में आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें भी आज मौके मिल सकते हैं। दिन की अनुकूलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन व्यर्थ के कार्यों में भी आप उलझ सकते हैं। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो आज व्यवसाय संबंधी निर्णय बहुत ही सावधानी के साथ लेने होंगे। आज आप अपने किसी उद्देश्य से भटक सकते हैं। आलस्य की अधिकता के कारण भी आपके प्रस्तावित कार्यों की गति रुक सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा से भी परहेज़ करें। सन्तान से मतभेद या सन्तान की तरफ से किसी प्रकार की चिंता हो सकती है। उपाय.आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें
कन्या राशि: आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व्यवसाय को लेकर आपकी महत्वकांक्षाएँ भी बढ़ेंगी। रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों को परिजनों के माध्यम से रोज़गार से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। आपको अच्छे रिश्ते भी मिल सकते हैं। सन्तान पक्ष से ख़ुशी मिल सकती है। लेक़िन अनावश्यक ख़र्च भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी की दो फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग,कारणों का नहीं पता

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन मानसिक तनाव रहने की संभावना बन रही है। यदि आप सरकारी विभाग में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज कार्यक्षेत्र में कुछ अनअपेक्षित विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जमीन, मकान की खरीद व बिक्री के बारे में कोई निर्णय लेना हो तो कुछ दिनों के लिए टाल देना उचित रहेगा। वृश्चिक राशि: आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आपके स्थाई कामकाज तो प्रभावित नही होंगे, लेकिन यदि आप किसी के अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारी हैं। तो आज व्यवहार में शालीनता व काम के प्रति पूर्ण समर्पणता बनाये रखें। क्रोध की अधिकता व धन अपव्यय की संभावना भी बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी पांच सालों में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा : रणधीर शर्मा

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। यदि आप व्यवसाय की स्थापना व नौकरी के संदर्भ में किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपकी योजना सफल होते हुए दिखाई देगी। आपके घर में धार्मिक कार्य का आयोजन भी सम्भव है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन व्यर्थके भ्रमण की संभावना बन सकती है। क्रोध की अधिकता व मानसिक तनाव बढ़ने की भी संभावना बन रही है। आज आपको स्वयं की प्रतिष्ठा का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
कुम्भ राशिःआज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम पूर्ववत चलते रहेंगे। लेक़िन आर्थिक मामलों को लेकर असमंजस की स्थिति रहने के कारण लाभ मिलने में विलम्ब हो सकता है। यदि आप बौद्धिक कार्यों व दस्तावेज संबंधी किसी कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको काफ़ी सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
मीन राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो अधिक प्रभावित नही होंगे, लेकिन कुछ विघ्न आने की संभावना बन सकती है।आपके स्वभाव में कुछ उग्रता भी आ सकती है।निर्णय लेने में जल्दबाजी भी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संघर्षकारक रह सकता है। प्रेमी-प्रेमिका से तकरार होने की संभावना बन रही है।
आपका दिन शुभ हो

आज सुनिए श्री सुंदरकांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *