सुप्रभात… आज का पंचांग, आज इनका है जन्मदिन और पुण्य तिथी तथा आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

07 मई 2022,शनिवार,रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस, विश्व एथलेटिक्स दिवस
सूर्योदयः- प्रातः 05:28:33
सूर्यास्तः- सायं 06:32:46
आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, उत्तरायण, बसंत ऋतु, फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष,
षष्ठी तिथि 28:29:05 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि, षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। पुनर्वसु नक्षत्र 12:18:21 तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी है। शूल 19:57:43 तक तदोपरान्त गंड, शुभ गुलिक काल 05:36:00 से 07:16:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें। आज का राहु काल 08:56:00 से 10:37:00 तक, इस तिथि में नीम नही खाना चाहिए यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।
आज इनका है जन्मदिन
1861 – नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म।
1880 – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म।
1889 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का जन्म।
1893 – भारतीय गुरु परमहंस योगानंद का जन्म।
1912- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का जन्म।
1968 – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक केशव प्रसाद मौर्य का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1924 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन।
1952 – भारतीय गुरु परमहंस योगानंद का निधन।
2001- हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपको किसी वस्तु या निजि व्यक्ति विशेष से प्रसन्नता मिल सकती है। यदि जमीन आदि खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय वालों के लिए आज का उन्नति व लाभकारक है। वहीं जिन लोगों को नौकरी व्यवसाय के दरकार हैं, उन्हें भी आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। यदि आप किसी तकनीकि कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आप सामाजिक या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको राजकीय या किसी संगठन द्धारा सम्मानित किया जा सकता है। नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष करने वालों को आज सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि-आज आप स्वयं की आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन कर सकते हैं। अथवा आर्थिक स्थिति को कैसे मजबूत किया इस प्रकार का चिंतन/मनन भी कर सकते हैं। आपके दैनिक कार्य यथावत निर्विवाद चलते रहेंगे। आंशिक नेत्र विकार से आप पीड़ित रह सकते हैं।इसके अतिरिक्त धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको तरक़्क़ी मिल सकती है। आपका कोई प्रिय कार्य भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। धैर्य की कमी के कारण आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। यदि बहुत आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा टाल देना उचित होगा। आर्थिक लेनदेन के मामलों में भी सावधानी की जरूरत है।
कन्या राशि-आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो आज वापसी का प्रयास तेज करें। आज आपको अपने कार्य की सफलता के लिए किसी सक्षम अधिकारी या सक्षम व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए कार्य सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  11 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

तुला राशि-यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आप स्थानपरिवर्तन भी कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  12 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

वृश्चिक राशि-आज आपके बिगड़ते हुए कार्य भी सुधर सकते हैं। आप यदि छात्र हैं, तो आज आपको आपकी इच्छानुसार उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सकता है। विदेश गमन की इच्छा भी आपकी पूर्ण हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : बघेरी टोल बैरियर के विरोध में ग्रामीणों को जोरदार प्रदर्शन

धनु राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान केंद्रित रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज आपको नही लेना चाहिए। स्वभाव में उग्रता के कारण आपका जीवनसाथी या परिजनों से मन मुटाव भी सम्भव है। हाँ यदि आप लेखन और शोध आदि के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप कुछ नया और अच्छा कर सकते हैं।

मकर राशि-यदि आपका जीवन साथी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज समझौते का प्रयास करें। आज आपको जीवन साथी की उन्नति/प्रगति से भी ख़ुशी मिल सकती है। आप के प्रस्तावितसभी कार्य पूर्ण होंगे और आपके दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे।
कुम्भ राशि-आज आपके लम्बे समय से रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के लिए किये गये प्रयास भी आज सफल होंगे। यदि आपका कोई अदालती विवाद चल रहा है, तो आज पक्ष आपके पक्ष में आ सकता है।
मीन राशि-आज आपके मन की गति धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा रह सकती है। आपके काम सरलता से पूरे होंगे।यदि आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं, तो आज आप समाजहित में कोई कार्य करवा सकते हैं। यदि आप लेखन के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज कोई अच्छी रचना भी कर सकते हैं।।
आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *