सुप्रभात, आज का पंचाग, आज के दिन की खाब बातें और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

13 अप्रैल 2022, बुधवार, पवित्र रमजान माह का 11 वां रोजा, आज सहरी सुबह 04:36, इफ्तार शाम 18:48, कल सहरी सुबह 04:35, राष्ट्रीय रेल सप्ताह, जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस, खालसा पंथ स्थापना दिवस

सूर्योदयः- प्रातः 05:43:00
सूर्यास्तः- सायं 06:17:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 28:51:19 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। माघ नक्षत्र 09:37:45 तक तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, माघ नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं। गंड योग 11:14:14 तक तदोपरान्त वृद्धि योग, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 10:46:00 से 12:22:00 तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। आज का राहु काल 12:22:00 से 01:57:00 तक, द्वादशी तिथि में मसूर नहीं खाना चाहिए यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।
आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1813 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
1881 – हैरी ग्राहम हैग – भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।
1898 – चन्दूलाल शाह – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।
1940 – नजमा हेपतुल्ला – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।
1925 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
13 अप्रैल को इनकी है पुण्यतिथी
1963 – बाबू गुलाबराय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1973 – बलराज साहनी – फ़िल्म अभिनेता।

आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का उत्सव शुरू हो सकता है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आपके लिए नजदीकी रिश्तेदारी से रिश्ता भी आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं।
वृष राशि- आज आप किसी कार्य की शुरुवात कर सकते हैं। यदि आप पहले से किसी कार्य को करते हुए चले आ रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आप काम संबंधी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनुज भाई-बहिन और मित्रों से आपको आज प्रसन्नता और सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि-आज आपको कार्य के प्रति सावधान रहना होगा। जल्दबाजी की प्रवृत्ति आपको किसी समस्या में उलझा सकती है। धन का निवेश भी सोच समझकर ही करें,क्योँकी निवेश का योग तो बन रहा है,लेकिन निवेश कहाँ और कैसा करना है, ये विचारणीय विषय है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।आपके घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। और कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नति और प्रगति का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों या प्रेमी-प्रेमिका से मिलने का भी आज योग बन रहा है। आज आप जोखिम वाले काम भी कर सकते हैं परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डाॅ. मल्लिका नड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण दायित्व मिला

सिंह राशि-आज आपका व्यर्थ का भ्रमण और व्यर्थ में अपव्यय हो सकता है। प्रास्तावित कार्यो में कुछ रुकावट तो आ सकती है, लेकिन सफलता मिलने के भी योग हैं। आज आपके मन में स्थानपरिवर्तन के विचार भी आ सकते हैं,लेकिन ये विचार क्षणिक ही होंगे।
कन्या राशि-आज आप नौकरी व्यवसाय में अच्छा कर सकते हैं। आपको धन लाभ भी हो सकता है, यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो आज वापस मिल सकता है। किसी कार्य को लेकर आज आपको मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वस्थ संबंधी कारणों से आप आंशिक परेशान रह सकते हैं।तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आप कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है।और सोच-विचार में भी सकारात्मक रहने वाली है।
वृश्चिक राशि-आज आपका मन काफी गतिशील रह सकता है। मानसिक उलझन की अधिकता और किसी प्रकार के गलत निर्णय के कारण आप परेशान रह सकते हैं। किसी नई गतिविधि से आपको आज नही जुड़ना होगा। बाकी आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।
धनु राशि-आज आपके नियमित कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन नये कार्यों को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आप जल्दबाज़ी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। ख़ासकर धन संबंधी निर्णय आपको आज टाल ही देने चाहिए।
मकर राशि-आज आपको नौकरी या किसी अन्य प्रकार का रोजगार मिल सकता है,आपके जीवन साथी को भी नौकरी में तरक्की मिल सकती है। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं,तो आपको भी आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। यदि आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज शुरू कर सकते हैं। आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको सुनहरा मौका मिल सकता है।
मीन राशि-आज आपको परिश्रम के अनुरूप लाभ कम होने की संभावना है। यह भी संभव है, कि आपका पूरा परिश्रम ही व्यर्थ चला जाय। विद्यार्थी लोगों को भी आज काफी सावधान रहने की जरूरत है,संस्थागत किसी विवाद में उलझने के योग बन रहे हैं। आप संतान को लेकर भी चिंतित हो सकते ।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर न्यूज : करंट लगने से लाइनमैन झुलसा

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *