सुप्रभात…आज का इतिहास, आज का पंचांग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

17 अक्टूबर 2022, सोमवार, अहोई अष्टमी, अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस, विश्व आघात दिवस, सूर्योदयः प्रातः 06:17:00,सूर्यास्तः सायं 05:43:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि 08:27:00 तदोपरान्त अष्टमी तिथि । सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य जी है तथा अष्टमी तिथि के स्वामी शिवा जी है। पुनर्वसु नक्षत्र 29:13:00 तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं तथा पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। शिवा योग 16:00:00 तक तदोपरान्त सिद्ध योग, शुभ गुलिक काल 01:32:00 P.Mबजे से 02:58:00 P.M बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। राहु काल 07:48:00 A.M बजे से 09:14:00A.M तक,यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।
आज हुआ था इन विभूतियों का जन्म
1817 : अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद ख़ाँ का जन्म।
1892 : राजनीतिज्ञ और स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री आर. के. शनमुखम चेट्टी का जन्म।
1923 : प्रसिद्ध लेखिका शिवानी का जन्म।
1936 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म।
1970 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले का जन्म।
आज इनकी पुण्यतिथि
1906: हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का निधन
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। नौकरी व्यापार के सिलसिले में आप भ्रमण पर जा सकते हैं। घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है। लेकिन आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। यदि आप किसी कम्पनी के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपके कुछ महत्ववपूर्ण व उपयोगी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। लेक़िन भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा। संवेदनशीलता की अधिकता भी रह सकती है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रोज़गार परक योजनाओं में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी। लेक़िन पैसों संबंधी मामलों में रिस्क लेने से बचने की जरुरत है। मन की अस्थिरता व वाणी में कठोरता रह सकती है। यद्यपि नौकरी में प्रगति कारक मौके हासिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आपके जरूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। नौकरी में पदोन्नति व व्यापार में उन्नतिककारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। प्रोपर्टी में निवेश का योग बन रहा है।

कर्क राशि- आज का दिन भी आपके लिएसामान्य शुभ रहने वाला है दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ी-बहुत उतार-चढ़ाव भी संभव है। लेक़िन यदि आप कामकाज के सिलसिले में घर से दूर या विदेश जाने के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आपको प्रगति मिल सकती है। धन प्रबंधन पर आज भी ध्यान देने की जरूरत है। सामजिक संस्था अथवा परमार्थ के कार्यों में आप समय अथवा पैसों का योगदान दे सकते हैं।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि की आज भी अच्छी संभावना बन रही है। रुके हुए पैसों की वापसी की भी अच्छी संभावना है। आपके रुके हुए काम परिजनों के सहयोग से हल होंगे। करियर संबंधी उलझे व लम्बित कार्य हल होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आप कामकाज संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  डबल मंडी के दिन बढ़े मटर के दाम, आया 2रुपए का उछाल, करसोग के मटर की बढ़ी डिमांड

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि कामकाज़ को लेकर भागदौड़ भी संभव है, लेक़िन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। हालाँकि जिन कार्यों में आर्थिक जोखिम की संभावना दिखती हो उसमें भाग्य ना आजमाएं। यद्यपि विदेश संबंधी योजनाओं में आज भी उम्मीद के अनुसार प्रगति मिल सकती है। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है।तीर्थ यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: 450 पार पहुंचा डायरिया का आंकड़ा, 12दिन में ही इतने मामले आए सामने

वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। ज़रूरी कार्यों की सफलता हेतु भागदौड़ तो रह सकती है, लेक़िन कार्य सिद्धि अवश्य होगी। आज आपको जल्दबाजी व रिस्क लेने की प्रवृत्ति से बचना होगा। यद्यपि रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। लेक़िन जीवन साथी से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो आज कार्यस्थल में अच्छा संवाद कायम रखें। रिश्ता जोड़ने में जल्दबाजी न करें।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। यदि आप रोज़गार परक अथवा अन्य किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्य प्रगति में रहेंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य सिद्ध होंगे। यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है। हालाँकि मन में संशय व निर्णय लेने की स्थिति में द्विविधा की प्रवृत्ति भी रह सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।व्यापार में कुछ उन्नतिककारक अवसर आपको मिल सकते हैं। नवीन व्यवसाय की स्थापना के लिए दिन उत्तम है। जमीन-मकान की खरीदारी का योग भी बन रहा है। हालाँकि आज आपको योजनावद्ध तरीके से ही काम करना चाहिए।थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। अतः आज आपको कार्य के प्रति सजग व अनुशासित रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *