सुप्रभात…. आज का पंचांग, रमजान का 27वां रोजा, मास शिवरात्री, आज का इतिहास और जानें आचार्य पंकज पैन्यूली से अपना आज का राशिफल

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार दिल्ली में लाल किले की नींव 1639 में आज ही के दिन रखी गयी। आज का रमजान माह का 27वां रोजा है, सेहरी आज सुबह 4:17 बजे, इफ्तार आज शाम 6:56 बजे, सेहरी कल सुबह 4:16 बजे, आज हिंदू धर्मावलंबी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखेंगे। शास्त्रों के अनुसार हर माह शिवरात्रि का व्रत पड़ता है जिसे मास शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:32:01
सूर्यास्तः- सायः 06:28:00

आज का पंचांग

विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944,सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, कृष्ण पक्ष,
चतुर्दशी तिथि 24:48:10 तक तदोपरान्त अमावस्या तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा अमावस्या तिथि के स्वामी पित्रदेव जी हैं। रेवती नक्षत्र 18:42:00 तक तदोपरान्त अश्विनि नक्षत्र, रेवती नक्षत्रके स्वामी बुध जी हैं तथा अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु जी हैं। विशकुंभ योग 15:41:00 तक तदोपरान्त प्रीति, शुभ गुलिक काल 07:21:00 से 09:00:00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। राहुकालः- राहुकाल 10:39:00 A.M से 12:18:00P.M तक

आज इन चर्चित लोगों के हैं जन्मदिन
सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का 1848 में आज ही दिन जन्म हुआ।
भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का 1919 में जन्म।
पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता का 1936 में जन्म।
एक राजनेता के रूप में भारत के लोकसभा के सदस्य रह चुके ई. अहमद का 1938 में जन्म।
भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का 1958 में जन्म।
भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा का 1979 में जन्म।

आज इनकी है पुण्य तिथी
दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का 1236 में निधन हुआ।
1958 में उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का निधन।
1960 में हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन।
1979 में भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का निधन।
2010 में गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका का कमलादेवी शुक्ला निधन।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए ज़्यादातर मामलों में अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ होने से लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होगा।नौकरी वर्ग आप जुडे हैं, तो उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: हिमाचल सूचना आयोग ने सोलन के दो अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

वृष राशि-आज आपको संयम में रहने की विशेष जरूरत है। अन्यथा आप किसी बहुत बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। आज आपको पैसों के मामले में भी सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्कता है। मिथुन राशि-आज आप किसी लाभकारी व्यव्यस्था से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपके दैनिक मानदेय में वृद्धि की संभावना बन रही है। पिता या किसी पूर्वज के अच्छे कामों की वजह से आज आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है।
कर्क राशि-यदि आप राजकीय कर्मचारी हैं,तो आज आपको सम्बंधित विभाग से प्रशस्ति पत्र या पदोन्नति मिल सकती है। किसी निजि परिजन के कारण भी आपको खुशी मिलने की संभावना है। सिंह राशि-आज आपका स्थानपरिवर्तन संभव है। कार्यो में बेवजह की रुकावटों की भी संभावना है। यदि आप व्यवसायी हैं, तो आज आपका व्यापारिक संबंध किसी दूसरे शहर से जुड़ सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान लगाना चाहिए। किसी भी जोखिम वाले काम को हाथ में न लेना उचित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: शिमला सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पहुंचे, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव जिताने का लिया संकल्प

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी व्यक्ति के द्वारा बहुत अच्छा सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के और व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को नये अवसर प्राप्त होंगे। धनु राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए शुभ है।लेकिन धन/पैसों संबंधी मामलों में सावधानी की जरूरत है। अन्यथा धनहानि सम्भव है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप विधार्थी हैं, तो आज आपको अपेक्षित अवसर प्राप्त होंगे।
कुम्भ राशि-यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, अतः आज आपको प्रयास में तेजी लाने चाहिए। आपका कहीं धन रुका हुआ है,तो आज वापसी की काफी संभावनाएं बन रही है।
मीन राशि-आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खासकर यदि आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं,तो घर में ही आराम करें। किसी के साथ वाद-विवाद होने की भी संभावना बन सकती है, अतः आज आपको संयम से रहने की आवश्यकता है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: संदीप सांख्यान मिले बस दुर्घटना के घायलों से, दुख जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *