अर्की न्यूज: शिमला सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पहुंचे, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव जिताने का लिया संकल्प

अर्की। ब्लाक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक अर्की सामुदायिक भवन अर्की में ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी एवं मुख्य संसदीय सचिव तथा हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आऐ कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने मंच से अपने विचार रखे। ब्लॉक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप ने अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आव्हान किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बुथ से बढ़त दिलाई जाएगी। वहीं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया तथा कांग्रेस पार्टी के चुनाव की दस गारंटियों में से पांच गारंटियों को पूरा किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ओपीएस विरोधी रहीं हैं जिसे कांग्रेस की सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पूरा किया। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान राशि को रुकवाने के लिए जयराम ठाकुर ने भरसक कोशिश की परन्तु चुनाव आयोग ने इसे बहाल किया। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है भाजपा की सरकार महिला विरोधी हैं उनका पन्द्रह सौ कि महिला सम्मान राशि रुकवाने का यह प्रयास साबित करता है।

उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता से आग्रह किया कि वह एक जून को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर विनोद सुल्तानपुरी को संसद में पहुंचाने का कार्य करें शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया उन्होंने कहा कि वे अपने स्वर्गीय पिता केडी सुल्तानपुरी के पद चिन्हों पर चलते हुए शिमला संसदीय सीट की सभी विधानसभा क्षेत्रों को अपना परिवार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कसौली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके ऊपर विश्वास जताते हुए विधायक बनाया था उसी प्रकार शिमला संसदीय सीट से जनता उनको सांसद के तौर पर अवश्य चुनेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा प्रत्याशी ने सांसद रहते हुए पांच साल में केवल दो बार संसद में अपनी बात रखी जो इस बात को दर्शाता है कि उनके पास कोई विजन नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उफ ये गर्मी : गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

उन्होंने अर्की की जनता से पूछा की पिछले वर्ष हिमाचल में आई आपदा के वक्त भाजपा प्रत्याशी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि से एक रुपया भी खर्च नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  काम की बात …क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे आप?

उन्होंने अर्की जनता से कांग्रेस के पक्ष मे वोट करने की अपील की इस बैठक में पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुपसिंह ठाकुर, कमल कोंडल, अमर ने पूर्व के शिकवे गिले दूर करते हुए पुनः कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए कांग्रेस परिवार में शामिल हुए बैठक में कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  VIRAL VIDEO: जंगल के रास्ते पर जब शान से निकले जंगल के राजा, दुनिया देखती रह गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *