सुप्रभात… आज का पंचांग, कुमार विश्वास से सुनें हमारे चार धामों के बारे में और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपने आज का राशिफल

1अगस्त 2022, सोमवार, विश्व स्तनपान दिवस, सोमवार व्रत, वरद चतुर्थी, सूर्योदय: 6: 01 एएम, सूर्यास्त: 7: 05 पीएम, चन्द्रोदय: 8: 51 एएम, चन्द्रास्त : 9: 39 पीएम

विक्रम संवत: 2079, शक सम्वत:1944, श्रावण मास, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, शुक्ल पक्ष चतुर्थी 04 : 18 एएम – कल 05: 13 एएम तक
शुक्ल पक्ष पंचमी कल 05:13 एएम से 3 अगस्त 05: 42 एएम, पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र: कल 31 02: 20 पीएम से आज 04: 06 पीएम तक तदुपरांत उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र 1 अगसत 04:06 पीएम से 2 अगस्त 05: 29 पीएम तक , परिघ योग 31 जुलाई 07: 11 पीएम से आज 07: 03 पीएम तक तदुपरांत शिव योग

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1910: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद निसार का जन्म हुआ था।
1913 : प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता.निर्देशक भगवान दादा का जन्म हुआ था।
1924: सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का जन्म हुआ था।
1932 : भारत की मशहूर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ था।
1939: प्रसिद्ध साहित्यकार गोविन्द मिश्र का जन्म हुआ था।
1955: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1913 : हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का निधन हुआ था।
1920 : विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ था।
1999 : भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का निधन हुआ था।
2008 : भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन हुआ था।
2000 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन हुआ था।

आज कुमार विश्वास से सुनें भारत के चार धामों के बारे में

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।कामकाज को लेकर थोड़ा संघर्ष की स्थिति बन सकती है। ख़ासकर व्यवसाय में उतार.चढ़ाव की संभावना बन रही है। जमीन जायदाद को लेकर भी कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। वाहन को लेकर भी समस्या रह सकती है। कार्यस्थल व घर के आसपास विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य लेकर भी चिंता बढ़ सकती है। मानसिक अस्थिरता रहने व भावनात्मक रूप से कमज़ोरी रहने की भी संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। अतः दिन की अनुकूलता के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
वृष राशि: आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।आपके प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे। रुके हुए कार्य भी सफलता की ओर बढ़ने शुरु होंगे। लोगों से सहानुभुति मिलने की संभावना भी बन रही है। करियर में भी धन लाभ की संभावना बन रही है। कामकाज को लेकर आप भ्रमण पर अथवा नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जा सकते हैं। जमीन, मकान, वाहन संबंधी पूर्व नियोजित योजना आज सफल हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव आते ही बौखला जाते है कांग्रेसी, झूठ की राजनीति कर सत्ता पाने की रखते है चाह: शैलेंद्र गुप्ता

मिथुन राशि: आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप किसी बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं ,तो आज उसमें बहुत अच्छी प्रगति हो सकती है। हालाँकि धन संबंधी मामलों में थोड़ा अड़चने भी आ सकती है, लेक़िन अन्य सभी प्रकार के कार्यों में प्रगति होगी। आज आप का आत्मविश्वास भी बहुत अच्छा रहेगा। पूँजी निवेश के बारे में आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला। आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप किसी रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप नये प्रयोग करने में सफल हो सकते हैं। लेक़िन धन खर्च की संभावना भी बन सकती है। तथा कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी आपको परेशान कर सकती है।अतः भगवान शिव की अर्चना व अभिषेक करते रहें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी अपेक्षाएं आपकी पूर्ण होंगी। लेकिन स्वभाव में उग्रता व क्रोध की अधिकता रह सकती है। पैसों के मामले में भी आप जल्दबाज़ी में कोई जोखिमपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी रह सकती है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। लाभ के साधनों में सुधार होगा। आपका कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज वापसी की बहुत अच्छी संभावना बन रही है। पैसों के कारण रुके हुए कार्य भी आज हल होंगे। लेक़िन पारिवारिक मतभेद रहने की संभावना बन सकती है। तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आपके अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में उन्नति के अवसर हासिल होंगे। आज आपकी रुचि धर्म-कर्म में भी रह सकती है

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: बढ़ती पानी की समस्या का निगम जल्द करेगी समाधान, 7 करोड़ की लागत से बनेगा नया वाटर स्टोर टैंक

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर संबधी उन्नति आज भी सम्भव है। आप कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं, तो आज आप उसकी रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। ऐसी भी संभावना बन रही है कि उपरोक्त संबंध में आपको किसी विशेषज्ञ का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। कुल मिलाकर कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करियर संबंधी उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। जमीन= ज़ायदाद संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। लेक़िन मानसिक तौर पर आप अशान्त रह सकते हैं। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में थोड़ा संघर्ष की स्थिति बन रह है, नौकरी व्यवसाय में आपको जानबूझकर उलझाने की कोशिश जा सकती है। इसी प्रकार निकटस्थ बंधुजनों से आज भी मन मुटाव की स्थिति भी बनी रह सकती है। कुल मिलाकर आज आपको सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा। दिन की अनुकूलता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
कुम्भ राशि: आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। करियर में अपेक्षा अनुसार सुधार व लाभ होंगे। आपके आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा।लेक़िन निर्णय लेने में आप बहुत जल्दी कर सकते हैं। करियर से जुडे मामलों के संदर्भ में आप घर से बाहर जा सकते हैं।भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज भी टकराव की स्थिति बनी रहेगी। बनते – बनते रिश्तों में अड़चनें भी आ सकती है।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। आपके प्रस्तावित कार्यों में भी व्यवधान आ सकता है। लेकिन सकारात्मक बौद्धिक चिन्तन के द्वारा आप विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल रहेंगे। करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अथवा प्रभावी लोगों से भी फायदा उठा सकते हैं।आप रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज आपकी प्रतिभा निखर कर आने वाली है। आज आप प्रेमी अथवा प्रेमिका के साथ खुशनुमा समय बिता सकते हैं। प्रेमी.प्रेमिका के बीच उभरे मतभेद भी दूर हो सकते हैं।
आप का दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *