सुप्रभात…आज का पंचांग, होली के रंग होली गीतों के संग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए आज का राशिफल

18 मार्च 2022, शुक्रवार, फाल्गुन पूर्णिमा, होली पर्व, होलाष्टक समाप्त, श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती। उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में होली कल मनाई जाएगी , सूर्योदयः प्रातः 06:02:00
सूर्यास्तः- सायं 05:58:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष
पूर्णिमा तिथि 12:48:55 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। उत्तरा नक्षत्र फाल्गुनी 24:18:42 तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं तदोपरान्त हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र हैं। गंड 23:13:35 तक तदोपरान्त वृद्धि, शुभ गुलिक काल 07:58:00 से 09:28:00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें।
आज का राहु काल 10:59:00 से 12:29:00 तक, इस तिथि में घी नहीं खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।


आज का राशिफल
मेष : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।
बृषभ : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।
मिथुन : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन-व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
कन्या : काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।
तुला : जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव।
धनु : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दवाब बनाएंगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।
मकर : पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।
कुंभ : शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे।
मीन : अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती जाएंगी।

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : सीएए के तहत मिलने लगी नागरिकता, 14 लोगों को होम मिनिस्ट्री ने सौंपे दस्तावेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *